For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

डोप टेस्ट में फेल हुए पहलवान नरसिंह यादव, पुलिस परीक्षा में नकल के लगे थे आरोप

नयी दिल्ली। रियो ओलंपिक से ठीक पहले पहलवान नरसिंह यादव डोपिंग में फंस गए हैं। अब उनके रियो ओलंपिक में जाने पर तलवार लटक गई है। माना जा रहा है कि ओलंपिक में अब उनका पत्ता कट सकता है। ओलंपिक में हिस्सा लेने को लेकर भी नरसिंह और सुशील कुमार के बीच विवाद हुआ था। पढ़े: पहलवान नरसिंह यादव की बायोग्राफी

मामला कोर्ट तक पहुंच गया था, जिसके बाद नरसिंह को ओलंपिक का टिकट मिला था, लेकिन अब उनके जाने पर संशय बरकरार है। नरसिंह के डोप टेस्‍ट फंसने के बाद पहलवान सुशील कुमार के कोच सतपाल सिंह ने कहा कि अगर ये सच है तो देश के साथ धोखा है। उत्तर प्रदेश के रहने वाले नरसिंह ने कई बार देश का नाम रोशन किया। उन्होंने साल 2014 और साल 2010 के कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल जीता। नरसिंह साल 2012 के लंदन ओलंपिक में भी हिस्सा ले चुके हैं।

लेकिन विवादों से उनका नाता पुराना रहा है। पिछले साल उनका नाम एक बार फिर से विवादों में घिर गया था, जब उनपर डीएसपी की परीक्षा में नकल करने के आरोप लगे थे। डीएसपी पोस्‍ट की लिखित परीक्षा के दौरान नरसिंह नकल करते हुए पकड़े गए थे, हलांकि उन्हें बाद में क्‍लीन चिट मिल गई थी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:06 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+