For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

पीएम से मिले नरसिंह यादव देश के लिए लायेंगे पदक

नई दिल्ली। रियो ओलंपिक से महज कुछ दिन पहले जिस तरह से नरसिंह यादव डोपिंग में फेल हुए उसने कुश्ती में मेडल की भारत की दावेदारी को बड़ा झटका दिया था। लेकिन नाडा से क्लिन चिट मिलने के बाद नरसिंह ने पीएम से मुलाकात की और दावा किया कि वह भारत के लिए मेडल लेकर आयेंगे।

ओलंपिक में 120 साल बाद रिफ्यूजी एथलीट्स की टीम

भारतीय कुश्ती संघ ने भी साफ कर दिया है कि नरसिंह यादव रियो जायेंगे। ऐसे में देखने वाली बात यह होगी की पिछले कुछ दिनों से जिस तरह से नरसिंह काफी विवादों में रहे, क्या वह इन सब विवादों को दरकिनार करते हुए भारत के लिए मेडल ला सकते हैं।

पीएम मोदी से मुलाकात के बाद नरसिंह यादव ने कहा कि पीएम मोदी ने उन्हें अपनी शुभकामनायें दी और कहा कि उनके साथ किसी भी तरह का अन्याय नहीं होगा। पीएम से जिस वक्त नरसिंह मिलने गये उनके साथ यूपी भाजपा के अध्यक्ष केशव प्रसाद मौर्या भी मौजूद रहे।

गौरतलब है कि नरसिंह यादव पर प्रतिबंधित दवा लेने का आरोप लगा था। वह डोप टेस्ट में फेल हो गये थे जिसके बाद नाडा ने उनपर बैन लगा दियाा था। लेकिन जिस तरह से नरसिंह ने अपने पेय में संदिग्ध खिलाड़ी द्वारा कुछ मिलाने व साजिश का दावा किया उसके बाद नाडा ने उनकी दलील को सही पाया और जांच के बाद उन्हें क्लीन चिट दे दी।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+