नरसिंह की मां ने की सीबीआई जांच की मांग, बोली साजिशकर्ता खुलेआम घूम रहे हैं
लखनऊ। रियो ओलंपिक में जिस तरह से नरसिंह यादव के सपनें टूटे हैं उसने पूरे देश को निराश कर दिया है। डोपिंग टेस्ट में फेल होने के बाद नाडा ने उन्हें क्लीन चिट दे दी थी लेकिन वाडा ने उनपर चार साल का प्रतिबंध लगा दिया है, जिसके चलते वह रियो ओलंपिक में हिस्सा नहीं ले पा रहे हैं।
रियो ओलंपिक: जानिए गोल्ड, सिल्वर और ब्रोंज मेडल के रहस्य, हैरान रह जाएंगे!
नरसिंह यादव की मां ने इस पूरे विवाद पर चुप्पी तोड़ते हुए इस मामले की सीबीआई जांच की मांग की है। उनके साथ नरसिंह के पूरे गाववालों ने भी सीबीआई जांच की मांग की है। नरसिंह की मां भुलना देवी ने कहा कि उनके बेटे के खिलाफ साजिश की गयी है।
भुलना देवी ने कहा कि हम भरोसा खो चुके हैं, ऐसे में हम नरसिंह के प्रशंसकों को क्या जवाब देंगे। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के खिलाफ बड़ी साजिश की गयी है और इसकी सीबीआई जांच होनी चाहिए। नरसिंह की मां ने कहा कि नरसिंह पर बैन हमारे लिए बड़ा सदमा हैं, हमारा पूरा जीवन बर्बाद होने की कगार पर हैं, ऐसे में हम मांग करते हैं कि इस पूरे मामले की सीबीआई जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि वह सीबीआई जांच के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से भी गुहार लगायेंगी।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने की इच्छा जाहिर करते हुए भुलना देवी ने कहा कि अगर मुझे पीएम से मिलने का मौका मिला तो मैं उनसे अफने बेटे के लिए न्याय की मांग करुंगी। उन्होंने कहा कि मेरे बेटे के खिलाफ साजिश करने वाले खुलेआम घूम रहे हैं।
वहीं नरसिंह के गांव के प्रधान राम प्यारे सिंह ने कहा कि हमें पूरा भरोसा था कि जब नरसिंह मैदान में उतरेंगे तो देश के लिए पदक जरूर लायेंगे, लेकिन जिस तरह से उनपर प्रतिबंध लगा है उससे पूरा गांव मायूस है। उन्होंने कहा कि भले ही नरसिंह रियो ओलंपिक से बाहर हो गये हों लेकिन हमें उनपर गर्व है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
