पूर्वोत्तर में लगभग छह लाख बाल श्रमिक
अगरतला, 24 मार्चः पूर्वोत्तर राज्यों के कई क्षेत्रों में 5,63,026 बच्चे श्रमिक गतिविधियों में लिप्त पाये गये है. राष्ट्रीय बाल श्रम परियोजना (एनसीएलपी) के अधिकारियों नेयहां बताया कि त्रिपुरा में 21,756 बच्चे बाल श्रम गतिविधियों में लिप्त पाये गये है.
उन्होंने बताया कि बाल श्रमिकों को इन गतिविधियों से छुटकारा दिलाने के लिए राष्ट्रीय योजना है. उन्होंने बताया कि इस योजना के तहत बाल श्रम को रोकने के लिए बनाये गये कानून को देश में 250 जिलों में सख्ती से लागू किया गया है.
पूर्वोत्तर राज्यों में वर्ष 2001 की जनगणना के अनुसार असम में सबसे ज्यादा 3,51,416 बाल श्रमिक है. इसके बाद मेघालय में 53,940, नगालैंड में 45,374 और मणिपुर में 28, 836 बाल श्रमिक है.
उन्होंने बताया कि सिक्किम में बाल श्रमिकों की संख्या सबसे कम है. सिक्कम में 16, 457 और अरूणाचल प्रदेश में 18, 482 बाल श्रमिक है.
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications