बांग्लादेश को बड़ा झटका, चोट के चलते T20 वर्ल्ड कप से बाहर हुए शाकिब अल हसन
नई दिल्लीः बांग्लादेश के स्टार ऑल-ऑलराउंडर शाकिब अल हसन टी20 वर्ल्ड कप से बाहर हो गए हैं और यह पहले से ही पस्त टीम के लिए एक और बुरी खबर है। शाकिब को हेमस्ट्रिंग मांसपेशी में चोट लगी है। बांग्लादेश ने सुपर 12 का टिकट भी इस बार सीधे तौर पर हासिल नहीं किया था। उन्होंने क्वालिफायर राउंड से गुजरना पड़ा जहां उनकी अच्छी लय टीम को मुख्य दौर में लेकर आई लेकिन सुपर 12 में उन्होंने लगातार तीन मैच हारे और सेमीफाइनल की संभावनाओं को भी खत्म कर दिया।
उन्होंने सुपर 12 में अपना अंतिम मुकाबला वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था जहां उनको तीन रनों से हार का सामना करना पड़ा था। शाकिब भी उस मैच में कुछ खास नहीं कर सके थे और उन्होंने 9 बनाने के अलावा एक भी विकेट नहीं लिया।
शाकिब इतने सालों से हमेशा अपनी टीम के लिए स्टार ऑलराउंडर रहे हैं। बल्ले और गेंद दोनों से उनके प्रदर्शन ने बांग्लादेश के लिए कई मौकों जिताया है। यह देखना बाकी है कि वे शाकिब अल हसन की जगह को कैसे भरेंगे।
स्टार ऑलराउंडर शाकिब टी 20 विश्व कप के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए थे। 34 वर्षीय दिग्गज ने इस टूर्नामेंट में अब 40 विकेट लिए हैं, उन्होंने इस प्रक्रिया में पाकिस्तान के शाहिद अफरीदी को पछाड़ दिया, जिन्होंने 39 विकेट लिए थे, उनके बाद लसिथ मलिंगा और सईद अजमल हैं, जिन्होंने क्रमशः 38 और 36 विकेट लिए।
इसके अलावा शाकिब टी20 इंटरनेशनल में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज भी बने थे। उन्होंने यह उपलब्धि तब हासिल की जब उन्होंने स्कॉटलैंड के माइकल लीस्क को जीरो पर आउट किया। उनके नाम 108 विकेट हैं, जो श्रीलंका के लसिथ मलिंगा से एक अधिक है।
बांग्लादेश की टीम इस हफ्ते की शुरुआत में भी फेरबदल कर चुकी है जब टूर्नामेंट की इवेंट टेक्निकल कमेटी ने रुबेल हुसैन को बांग्लादेशी टीम में मोहम्मद सैफुद्दीन की जगह लेने की मंजूरी दी थी। अब देखना होगा शाकिब की जगह पर कौन आएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
