अगले मैच में ईशान किशन तो पक्के हैं, बेचारे गब्बर का क्या होगा: अजय जडेजा
नई दिल्ली। इंग्लैंड के खिलाफ टी-20 सीरीज में भारतीय टीम सलामी बल्लेबाज की जोड़ी की समस्या से जूझ रही है। एक तरफ जहां कप्तान कोहली ने रोहित शर्मा को दो मैचों के लिए आराम दिया और उनकी जगह पहले शिखर धवन, केएल राहुल और फिर ईशान किशन और केएल राहुल ने पारी की शुरुआत की। एक तरफ जहां शिखर धवन पहले मैच में कुछ खास नहीं कर सके तो दूसरी तरफ केएल राहुल दोनों ही मैच में रन नहीं बना सके। लेकिन अपना पहला मैच खेल रहे ईशान किशन ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए अर्धशतक ठोक दिया। ऐसे में तीसरे मैच में टीम की सलामी बल्लेबाजी की शुरुआत कौन करेगा इसको लेकर सवाल बना हुआ है।

गब्बर तो सीन में ही नहीं है
तीसरे मैच में टीम की ओपनिंग बल्लेबाजी कौन करेगा इसपर क्रिकबज पर चर्चा के दौरान पूर्व क्रिकेटर अजय जडेजा ने कहा कि इशान किशन तो पक्के हैं, अब मुझे सिर्फ ये फिक्र है कि गब्बर का क्या होगा, वो बेचारा तो सीन में ही नहीं है। हम तो इंतजार कर रहे हैं कि रोहित शर्मा और ईशान किशन ही अगले मैच में खेलेगें। लेकिन केएल राहुल को दो से अधिक मौका आप नहीं दे पाएंगे जोकि बहुत ही दुर्भाग्यपूर्ण होगा। वहीं वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि हो सकता है कि शिखर धवन को वापस ले आए क्योंकि केएल राहुल को दो मौके दिए हैं तो बेचारे गरीब को भी दो मौके दे देना चाहिए।

केएल, धवन और रोहित में आप क्या देखना चाहते हैं?
केएल राहुल को एक और मौका दिए जाने के सवाल पर जडेजा ने कहा कि क्या अब भी आप इंतजार करने वाले हैं और यह देखना चाहते हैं कि केएल राहुल, शिखर धवन और रोहित शर्मा कैसा खेलते हैं। हमे इन्हें 6-8 साल से खेलते हुए देख रहे हैं। ऐसे में एक या दो मैच में आप इन खिलाड़ियों में क्या देखना चाहते हैं। हां अगर ईशान किशन और सूर्यकुमार यादव की बात करें तो हमे जरूर इंतजार करना होग और यह देखना होगा कि दोनों कैसा खेलते हैं और उनका आने वाले समय में खेल कैसा होगा।

धवन को मिलना चाहिए मौका
वहीं सहवाग का कहना है कि अगर आप शिखर धवन को आप मौका देना चाहते हैं तो उन्हें पांच मैचों की पूरी सीरीज दीजिए और अगर वह वैसा नहीं खेलते हैं जैसा कि आप चाहते हैं तो आप उन्हें टीम से बाहर रख सकते हैं। लेकिन एक या दो मैच खिलाकर आप उनसे यह नहीं कह सकते हैं कि आप बाहर जाइए। शिखर धवन वरिष्ठ खिलाड़ी हैं, वह 7-8 साल से खेल रहे हैं,लिहाजा उन्हें भी यह सम्मान मिलना चाहिए। वहीं अगले मैच में गेंदबाजी में बदलाव पर वीरेंद्र सहवाग ने कहा कि मुझे लगता है कि युजवेंद्र चहल को ब्रेक देकर राहुल चहर को मौका दिया जा सकता है। अगर आप चहर को लंबे समय तक देखना चाहते हैं तो उन्हें एक मौका देना चाहिए।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
