कौन सी टीम जीत सकती है टी-20 वर्ल्ड कप, फाफ डु प्लेसिस ने लिए ये दो नाम
नई दिल्लीः टी20 वर्ल्ड कप 2021 में कुछ टीमों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया है जिनमें पाकिस्तान, इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका का नाम लिया जा सकता है। इनमें दक्षिण अफ्रीका पांच में चार मुकाबले लीग स्टेज में जीतकर भी सेमीफाइनल की रेस से बाहर हो चुका है।
अब बाकी बची चार टीमों में पाकिस्तान और न्यूजीलैंड के जीतने के चांस सबसे ज्यादा है। ऐसा प्रोटियाज लीजेंड फाफ डु प्लेसिस को लगता है। आईपीएल के यूएई लेग में चेन्नई सुपर किंग्स की जीत में अहम भूमिका निभाने वाले फाफ डु प्लेसिस ने पाकिस्तान पर टी20 वर्ल्ड कप जीतने का दांव लगाया है।
37 साल फाफ का कहना है कि साउथ अफ्रीका को अपने प्रदर्शन पर गर्व होना चाहिए और उनको यह भी लगता है कि उनकी टीम का बॉलिंग अटैक 2021 वर्ल्ड कप में बेस्ट में से एक था।
उन्होंने एक लोकल चैनल को दिए इंटरव्यू में कहा कि, पाकिस्तान एक फेवरेट टीम है लेकिन मुझे उम्मीद है न्यूजीलैंड भी जीत सकती है। वे हाल के सालों में आईसीसी ट्रॉफी जीतने के करीब आए हैं तो मुझे लगता है वे जीत सकते हैं।
पाकिस्तान की टीम का सेमीफाइनल में मुकाबला ऑस्ट्रेलिया से होगा जबकि आज यानी 10 नवंबर को इंग्लैंड और न्यूजीलैंड आपस में खेल रहे हैं। फाफ के हिसाब के मुताबिक आज न्यूजीलैंड को जीतना चाहिए और कल पाकिस्तान को। इसके बाद दोनों टीमों का फाइनल होना चाहिए। मजेदार बात यह है कि हर कोई पाकिस्तान और इंग्लैंड पर दांव लगा रहा है। न्यूजीलैंड को लेकर भी बाते हो रही हैं लेकिन एक और छुपी रुस्तम ऑस्ट्रेलिया को कोई भी भाव नहीं दे रहा है। अगर कंगारू वर्ल्ड कप ले उड़े तो कई लोगों की आंखे फटने तय हैं।
इसी बीच फाफ ने यह भी साफ किया है वे जानते थे कि उनको टी20 वर्ल्ड कप में नहीं चुना जाएगा। हालांकि फाफ ने बहुत शानदार आईपीएल यूएई में ही खेला था लेकिन उनका कहना है कि, जब मुझे श्रीलंका के खिलाफ नहीं चुना गया तब ही अंदाजा हो गया था कि मैं खेलने नहीं जा रहा हूं। मेरी आईपीएल परफॉरमेंस शानदार थी लेकिन तब भी मुझे उम्मीद थी कि वर्ल्ड कप में मेरा नंबर नहीं आएगा।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
