For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

दोस्तों से मिलने जा रहे नेशनल कबड्डी प्लेयर की सड़क हादसे में माैत

दोस्त से मिलने जा रहे एक नेशनल कबड्डी प्लेयर की झारखंड के देवघर दुमका रोड पर हादसे से माैत हो गई। युवक की पहचान विकेश कुमार के रूप में बताई जा रही है जो नेशनल टीम में भी कबड्डी खेल चुका है। घटना मंगलव

नई दिल्ली। दोस्त से मिलने जा रहे एक नेशनल कबड्डी प्लेयर की झारखंड के देवघर दुमका रोड पर हादसे से माैत हो गई। युवक की पहचान विकेश कुमार के रूप में बताई जा रही है जो नेशनल टीम में भी कबड्डी खेल चुका है। घटना मंगलवार सुबह आठ बजे की है।

मृतक के दोस्तों ने बताया कि मंगलवार सुबह वह अपने घर से बाइक पर सवार होकर अपने दोस्तों से मिलने के लिए जा रहा था। इसी बीच दूधकोठी के समीप अचानक ट्रक के साथ टक्कर होने के कारण उसकी माैके पर माैत हो गई। घटना के बाद पुलिस ने लोगों द्वारा जाम को हटाने की कोशिश की। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम करते हुए ट्रक के मालिक को बुलाने की गुहार लगाई। पुलिस प्रशासन ने करीब 4 घंटे तक लोगों को समझाया और उन्हें न्याय करने का आश्वासन दिया।

हादसे के बाद पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया एवं अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसा इतना भयानक थी कि ट्रक युवक को कुचलने के बाद काफी दूर तक घसीटता हुआ ले गया। गुस्साई भीड़ ने सड़क जाम कर दिया। देखते ही देखते घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए और उक्त ट्रक का शीशा तोड़ दिया। दो दिन बाद उसे उसे रांची ओलंपिक में जाना था, लेकिन आर्थिक तंगी के कारण उसने रांची जाने की उम्मीद छोड़ दी थी।

स्कूल में ही शुरू कर दी थी कबड्डी की प्रैक्टिस
आरमित्रा स्कूल से प्ल्स टू की पढ़ाई करते हुए उन्होंने कबड्डी में अपना करियर बनाने की ठानी। इसी स्कूल की ग्राऊंड से उन्होंने कबड्डी खेलना शुरू किया और बाद में कबड्डी प्रेमियों के दिलों में बस गए। राउत को उनके प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कई प्रतियोगिताओं में शामिल होने का अवसर भी मिला।

Story first published: Wednesday, February 13, 2019, 18:12 [IST]
Other articles published on Feb 13, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+