देखें हल्दी, मेहंदी से लेकर वरमाला तक भुवनेश्वर कुमार की शादी की खास तस्वीरें
मेरठ। भारत के धाकड़ तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार शादी के बंधन में बंध गए हैं। 23 नवंबर को भुवी की शादी से पहले हल्दी और मेहंदी की रस्में पूरी हुईं। गुरुवार सुबह से ही भुवनेश्वर की घुडचढ़ी की तस्वीरें भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। हल्दी और महंदी जैसी रस्मों की तस्वीरें सिर्फ भुवी की ही नहीं बल्कि उनकी होने वाली पत्नी नुपुर की सोशल मीडिया पर देखमे को मिल रही हैं।

वरमाला पहनाकर शादी की रसम अदा की
मेरठ में क्रिकेटर भुवनेश्वर कुमार नूपुर के साथ विवाह के बंधन में बंध गए। इन दोनों ने एक दूसरे को वरमाला पहनाकर शादी की रसम अदा की।
काफी शर्माते दिखे भुवी
इससे पहले भुवनेश्वर की शादी में हल्दी कार्यक्रम भी हुआ जिसमें भुवनेश्वर काफी शरमाते हुए दिख रहे हैं।
होटल में मेहंदी व संगीत के साथ विवाह के कार्यक्रम आयोजित किए गए
बता दें कि होटल में मेहंदी व संगीत के साथ विवाह के कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिसमें भुवनेश्वर कुमार तथा नूपुर के परिवार के कई लोग थे।

मेरठ की रहने वाली नुपुर नागर के साथ शादी
भुवनेश्वर कुमार ने कुछ समय पहले सस्पेंश क्रिएट करते हुए पहले इंस्टाग्राम पर आधी पिक डाली थी फिर कई दिनों बाद उन्होंने खुलासा किया कि वे मेरठ की रहने वाली नुपुर नागर के साथ शादी करने जा रहे हैं।
नुपुर पेशे से इंजीनियर हैं
बता दें कि नुपुर पेशे से इंजीनियर हैं और नोएडा में काम करती हैं। मेरठ के गंगानगर में रहने वाली नुपुर यूं तो भुवनेश्वर कुमार की पड़ोसी हैं।
26 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन बुलंदशहर में होगा
23 नवंबर को मेरठ में शादी के बाद 23 को ही दिन मेरठ में रिसेप्शन है। इसके बाद 26 नवंबर को दूसरा रिसेप्शन बुलंदशहर में होगा। तीसरा और आखिरी रिसेप्शन 30 नवंबर को दिल्ली में होगा। खबरों की मानें तो 30 नवंबर को भुवनेश्वर दिल्ली के एक होटल में रिसेप्शन रखेंगे इसमें उनके टीम के साथी शामिल हो सकते हैं।
बारिश के कारण मैच ड्रॉ रहा था
बता दें कि शादी के चलते भुवनेश्वर कुमार को श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट सीरीज से रिलीज किया गया है। गौरतलब है कि पहले टेस्ट मैच में भुवी ने 8 विकेट झटककर भारत को हारे हुए मैच में जीत की तरफ लाकर रख दिया था। हालांकि बारिश के कारण मैच ड्रॉ रहा था।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
