शर्मनाक: महिला जिम्‍नास्‍ट से कोच और प्‍लेयर की छेड़खानी, अंडरगार्मेंट्स का उड़ाया मजाक

नयी दिल्‍ली (ब्‍यूरो)। एशियाई खेल से पहले विवाद होना एक चलन सा बन गया है। कभी खिलाडि़यों से बदसलूकी तो कभी तिरंगे का अपमान अकसर खबरें बनती हैं। मगर इस बाद जो मामला सामने आया है वो बेहद गंभीर और शर्मनाक है। दक्षिण कोरिया के इंचियोन में होने वाले एशियाई खेलों से पहले भारतीय दल की एक महिला जिम्नास्ट ने अपने कोच और अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पर अश्लील टिप्पणी करने का आरोप लगाया है। इतना ही नहीं जिम्‍नास्‍ट ने ये भी आरोप लगाया है कि दोनों ने उसे शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी।


प्राप्‍त जानकारी के मुताबिक घटना 2 सितंबर की बताई जा रही है। इस संबंध में जिम्‍नास्‍ट ने मुकदमा भी दर्ज कराया है। पुलिस ने आईपीसी की धारा 509 (किसी महिला को अपमानित करने के इरादे से कोई शब्द बोलना या कोई मुद्रा बनाना) और 506 (धमकाने) के तहत केस दर्ज किया है। वहीं, एथलीट का यह भी कहना है कि भारतीय जिम्नास्टिक्स फेडरेशन ने आरोपियों पर कोई कार्रवाई करने के बजाय उसे ही विवाद खड़ा करने से मना कर दिया।

एक अंग्रेजी अखबार में प्रकाशित खबर की मानें तो महिला जिम्‍नास्‍ट ने आरोप लगाया है कि कोच मनोज राणा और साथी जिम्नास्ट चंदन पाठक ने उस पर इंदिरा गांधी स्पोर्टस कॉम्पलेक्स में ट्रेनिंग के दौरान अश्लील टिप्पणियां की। उसने आरोप लगाया कि दोनों ने अभद्र व्‍यवहार करना शुरू कर दिया। उन्‍होंने उसके अंडरगारमेंट्स पर भी कमेंट किए। उनकी हरकतें काफी आपत्तिजनक थीं। जानकारी के मुता‍बिक जिम्‍नास्‍ट की उम्र 29 साल है। उसने आगे आरोप लगाया कि मुख्य कोच ने जब दोनों को माफी मांगने के लिए कहा तो माफी मांगने के बजाय उन्होंने मुझे धमकाया। मनोज राणा ने मुझे धमकी दी।

Story first published: Wednesday, September 17, 2014, 13:52 [IST]
Other articles published on Sep 17, 2014
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+