For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नेशनल रैली चैंपियनशिप में अर्जुन अवॉर्ड विजेता गौरव गिल की कार से टकराकर 3 लोगों की मौत

नई दिल्ली: शनिवार को राजस्थान के बाड़मेर में नेशनल रैली चैम्पियनशिप की रेस के दौरान एक बेहद दुखद दुर्घटना हो गई है। इस रैली की रेस में अर्जुन पुरस्कार विजेता ड्राइवर गौरव गिल की कार की चपेट में तीन लोगों की मौत हो गई जिसमें एक बच्चा भी शामिल है। अर्जुन पुरस्कार पाने वाले पहले रैली चालक गिल की कार ट्रैक पर एक मोटरसाइकिल से टकरा गयी जिसमें यह भयंकर हादसा हो गया।

इस दुर्घटना में गिल को भी चोट आयी है और वह अस्पताल में हैं। गिल की पसलियों में चोटें आई हैं और उनको सांस लेने में दिक्कत हो रही है। यह क्रैश एफएमएससीआई (FMSCI) इंडियन रैली चैम्पियनशिप 2019 के तीसरे दौर के दौरान हुआ। इसका नाम मैक्सपीरिएंस रैली रखा गया था। गिल की हालत की लगातार निगरानी की जा रही है, हालांकि वह खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।

हादसे में नरेंद्र, उसकी पत्नी पुष्पा व उनके बेटे जितेंद्र की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी और चैंपियनशिप को वहीं पर रद्द कर दिया गया।इंडियन रैली चैम्पियनशिप के प्रमोटर वामसी मेरला ने इस बारे में बात करते हुए पीटीआई को बताया, 'गौरव स्टेज 1 पर पहली कार में थे। वह 145kmph की स्पीड के साथ ड्राइविंग करते हुए एक तीखा मोड़ पार कर रहे थे और तभी 5-10 मीटर के दायरे के दौरान ही उनकी कार और मोटरसाइकिल में टक्कर हो गई, जो कि रोड़ के बीच में थी।'

उन्होंने बताया कि गौरव ने हादसे से बचने के लिए अपनी ओर से पूरी कोशिश की और तुरंत ब्रेक भी मार दिए लेकिन स्पीड तेज होने के कारण वह ज्यादा कुछ नहीं कर सके। प्रमोटर ने यह भी बताया है कि प्रतियोगिता के दौरान लगातार चेतावनी दिए जाने के बावजूद भी गांव के लोग बैरिकेड्स को तोड़ देते हैं।

उन्होंने कहा, 'वह पिछले 15 दिनों से गांव वालों को सड़क बंद होने की चेतावनी दे रहे थे। मरने वालो में शामिल नरेंद्र ने फील्ड मार्शल के साथ बहस भी की और जैसे ही मार्शल्स कहीं और चले गए, नरेंद्र ने बैरिकेड तोड़ दिया और ट्रैक पर चले गए।'

वहीं FMSCI के अध्यक्ष और प्रतियोगिता के मुख्य कार्यकारी अधिकारी जे. पृथ्वीराज ने कहा, 'सभी तरह के सुरक्षा मानकों का पालन करने के बावजूद ट्रैक पर यह दुखद: घटना हुई। हम इस घटना में मारे गए लोगों के परिजनों के प्रति संवेदना जाहिर करते हैं। दुख के इस पल में समूचा मोटरस्पोटर्स परिवार उनके साथ खड़ा है।'

Story first published: Sunday, September 22, 2019, 6:54 [IST]
Other articles published on Sep 22, 2019
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+