परिणाम से संतुष्ट नही हूं, पर हम सुधार करेंगे और वापसी करेंगे : राबी फालर
गोवा : हीरो इंडियन सुपर लीग में एससी ईस्ट बंगाल को शुक्रवार एटीके मोहन बागान के खिलाफ हुए मैच में 0-2 से हार का सामना करना पड़ा। हालांकि कोच राबी फालर हार के बावजूद टीम के प्रदर्शन से खुश हैं। फालर जानते हैं कि उन्हें अपनी टीम को तैयार करने में बहुत कम समय मिला।
फालर ने कहा, मैं परिणाम से संतुष्ट नही हूं, लेकिन जो प्रदर्शन हुआ वो ठीक रहा। सिर्फ ढाई सप्ताह पहले जुटी एक टीम ने मेरी सोच से अच्छा प्रदर्शन किया। उनके और हमारे बीच ज्यादा अंतर नहीं था। हम एक ऐसी टीम के खिलाफ खेल रहे थे, जिसने बीते साल खिताब जीता था और इसके बावजूद हमने कई मौकों पर इस टीम को बराबरी की टक्कर दी। पहले हाफ में हमारा प्रदर्शन अच्छा रहा था।
यह ऐसा खेल है जहां पल में ही सबकुछ बदल जाता है। फालर की टीम ने यह सीखा है कि दूसरे हाफ में उसकी असल तैयारी का पता चला। अंतिम पलों में दोनों टीमों को माैके मिले थे, लेकिन मोहन बागान बाजी मार गए। फालर ने कहा, यह हमारा पहला मैच था और एटीके मोहन बागान एक मैच खेल चुकी थी। फिटनेस के आधार पर वे हमसे बेहतर थे और खासतौर पर उनकी फिटनेस का असर अंतिम पलों में दिखा। हार के बावजूद इस मैच में ईस्ट बंगाल के खिलाड़ियों एंथोनी पिलकिंगटन और माट्टी स्टीनमैन ने प्रभावित किया। जब यह टीम पूरी तरह फिट हो जाएगी तो फैन्स यह उम्मीद कर सकते हैं कि फालर की टीम आने वाले मैचों में उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन करेगी।
फालर ने कहा, हमारी तैयारी उम्मीद के मुताबिक नहीं थी लेकिन हमने यह स्वीकार किया और खुद को हालात के अनुरूप ढाला। हम यहां काफी देरी से आए और इसी लिए हम साथ-साथ अधिक समय तक अभ्यास नहीं कर सके लेकिन हम जिस तरह खेले, हमने साबित किया कि हम और सुधार कर सकते हैं। हम नए हैं और थोड़े समय से ही साथ हैं लेकिन हम अच्छा प्रदर्शन कर वापस लाैटेंगे।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
