T20 World Cup: क्वालिफायर राउंड के बीच में ही बदले सुपर 12 के नियम, आईसीसी ने बदली ग्रुप सीडिंग
नई दिल्ली। यूएई और ओमान में खेले जा रहे टी20 विश्वकप के क्वालिफायर मैचों का आगाज हो चुका है और 8 टीमें सुपर 12 में अपनी जगह बनाने के लिये दो ग्रुप में एक-दूसरे भिड़ रही है। हालांकि आईसीसी ने टूर्नामेंट के बीच में ही ग्रुप सीडिंग से जुड़े नियमों को बदलाव कर दिया है जिससे बांग्लादेश और श्रीलंका की टीमों के लिये सुपर-12 में क्वालिफाई करने पर प्रभाव पड़ेगा। इससे पहले अगर बांग्लादेश की टीम क्वालिफायर राउंड में सुपर 12 के लिये क्वालिफाई करती तो वो भारत, न्यूजीलैंड, पाकिस्तान, अफगानिस्तान के ग्रुप में शुमार होती फिर चाहे उसने अपने ग्रुप में टॉप पर खत्म किया होता या नहीं।
हालांकि अब अगर बांग्लादेश की टीम क्वालिफायर्स में दूसरे पायदान पर खत्म करती है तो वह ग्रुप 1 में इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, वेस्टइंडीज, साउथ अफ्रीका और ग्रुप ए के टॉपर के साथ वाले ग्रुप का हिस्सा बनेगी। आईसीसी ने ई-मेल के जरिये अपने निर्णय की जानकारी दी है, जिसके अनुसार अपने-अपने ग्रुप पर टॉप में फिनिश करने वाली टीमें सुपर 12 में ए1 और बी1 का स्थान लेंगी, जबकि दूसरे नंबर पर रहने वाली टीम ए2 और बी2 की जगह पर जायेंगी।
और पढ़ें: T20 WC वॉर्मअप मैच में छाये रोहित-राहुल, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को 9 विकेट से रौंदा
आईसीसी ने यह सीडिंग पहले नहीं की हुई थी और अचानक लिये इस फैसले के पीछे उसने कोई सफाई भी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि आईसीसी टी20 विश्वकप के क्वालिफायर राउंड की बात करें तो बांग्लादेश की टीम ग्रुप बी में तीसरे पायदान पर काबिज है। जहां पर बांग्लादेश की टीम को स्कॉटलैंड के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा था तो वहीं पर ओमान के खिलाफ अगले मुकाबले में जीत हासिल हुई थी।
बांग्लादेश को अपने अगले मैच में पीएनजी का सामना करना है तो वहीं पर स्कॉटलैंड की टीम को ओमान के खिलाफ मैच खेलना है। ऐसे में अगर स्कॉटलैंड की टीम जीत जाती है तो वो बी1 पर रहते हुए सुपर 12 में भारत के ग्रुप में क्वालिफाई करेगी। हालांकि अगर ओमान की टीम मैच जीत जाती है और बांग्लादेश भी पीएनजी के खिलाफ जीत हासिल करती है तो नेट रन रेट प्रभावी हो जायेगा। फिलहाल नेट रन रेट में भी बांग्लादेश की टीम ओमान से पीछे है, ऐसे में उसे ओमान से सिर्फ जीत नहीं बड़ी जीत की दरकार है। वहीं पीएनजी जीत हासिल करती है तो बांग्लादेश की टीम बाहर हो सकती है।
और पढ़ें: अगर भारत-पाकिस्तान मैच हुआ टॉय तो क्या होगा नतीजा, सहवाग ने की विश्वकप मुकाबले पर भविष्यवाणी
वहीं पर ग्रुप ए में श्रीलंका की टीम ने अपने पहले मैच में बड़ी जीत हासिल की जिसके चलते उसके नेट रन रेट काफी ऊपर है और वो ग्रुप ए में टॉप पर काबिज है। श्रीलंका की टीम ने नामिबिया को 7 विकेट से रौंदा और अब अपने दूसरे मुकाबले में आयरलैंड के खिलाफ मैच खेलने उतरी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications