सायमंडस के बूते आस्ट्रेलिया ने दी भारत को 318 रन की चुनौती
नागपुर . 14 अक्टूबर .वार्ता. जर्बदस्त फार्म में चल रहे एंड्रयू सायमंडस .107. और बायें हाथ के सलामी बल्लेबाज एडम गिलक्रिस्ट .51. की आतिशी पारियों की बदौलत आस्ट्रेलिया ने आज यहंा छठे एकदिवसीय अंतरराष्ट्रीय मैच में भारत को जीत के लिए 318 रन की कठिन चुनौती दी
आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग ने टास जीतकर पहले बल्लेबाजी करने के फैसले को पूरी तरह सही साबित करते हुए गिलक्रिस्ट ने टीम को तूफानी शुरूआत दी 1 हालांकि आस्ट्रेलिया ने अपना पहला विकेट मात्र एक रन के योग पर गंवा दिया था और चोटिल मैथ्यू हेडन की जगह पारी की शुरूआत करने आए माइकल क्लार्क जहीर खान की गेंद पर बिना खाता खोले पवैलियन लौट गए
लेकिन उसके बाद कप्तान पोंटिंग.49. और गिलक्रिस्ट के बीच दूसरे विकेट के लिए तेज 97 रनों की सोदारी से आस्ट्रेलिया की हालत सुधर गई 1पोंटिंग 15 वें आेवर में हरभजन सिंह की गेंद पर राहुल द्रविड को कैच थमा बैठे और आस्ट्रेलिया का स्कोर दो विकेट पर 98 रन हो गया और इसके चार रन बाद ही खतरनाक दिख रहे गिलक्रिस्ट भी इरफान पठान की गेंद पर राबिन उथप्पा को कैच थमा बैठे
सत्यकाम उप्रेती प्रकाश1330वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications