BBL: बाल-बाल बचा क्रिकेटर, इतनी खतरनाक थी गेंद कि सिर से निकलकर बाहर जा गिरा हेलेमेट
मेलबर्न। ब्रिस्बेन हीट और मेलबर्न स्टार्स के बीच खेले जा रहे बिग बैश लीग के 15वें मैच में बड़ा हादसा होते-हातो बचा। दरअसल बेन कटिंग की एक गेंद बल्लेबाजी कर रहे मेलबर्न स्टार्स के कप्तान जॉन हस्टिंग्स के सिर में जा लगी। गेंद कितनी खतरनाक थी इसका अंदाजा आप इसी से लगा सकते हो कि हस्टिंग्स के सिर में लगा हेलमेट निकलकर दूर जा गिरा।
ब्रिस्बेन हीट ने टॉस जीतकर मेलबर्न स्टार्स को पहले बल्लेबाजी के लिए आमंत्रित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए स्टार्स ने 7 विकेट खोकर 14 रन बनाए। इसी दौरान बेन कटिंग के 19वें ओवर की पहली गेंद पर ये हादसा होते-होते बचा। कटिंग की गेंद बाउंस होते हुए सीधे जॉन हस्टिंग्स के सिर में जा लगी। गेंद लगते ही हेलमेट उछलकर दूर जा गिरा।
अगर हेलमेट न होता तो ये बड़ा हादसा हो सकता था। उस समय 0 पर बल्लेबाजी कर रहे थे। हालांकि वे अगली ही गेंद पर आउट हो गए। बता दें इससे पहले स्टार्स के बल्लेबाज ग्लेन मैक्सवेल ने 39 गेंदों में 50 रनों की पारी खेल अपनी टीम को संकट से उबारा था।
देखें वीडियोः-
A nasty blow for The Duke, but thankfully he's OK #BBL07 pic.twitter.com/urN71ej4CD
— KFC Big Bash League (@BBL) January 2, 2018
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
