Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

भारत को मिला 203 रन का लक्ष्य

India Vs Pak, Cricket Matchनयी दिल्ली 25 नवम्बर: भारत ने पाकिस्तान को यहां फिरोजशाह कोटला मैदान में पहले क्रिकेट टेस्ट के चौथे दिन आज लंच से पहले दूसरी पारी में 247 रन पर समेट दिया और उसे अब यह मैच जीतने के लिए 203 रन का लक्ष्य मिला है.

भारत से पहली पारी में 45 रन से पिछडे पाकिस्तान ने सुबह कल के पांच विकेट पर 212 रन से आगे शुआत की लेकिन 90 मिनट के खेल में उसके शेष पांच बल्लेबाज 17.1 ओवर में मात्र 35 रन जोडकर पेवेलियन लौट गए.

तेज गेंदबाज जहीर खान और सौरभ गांगुली ने इन पांच में से दो-दो विकेट टके. गांगुली ने आज नई गेंद से जो एकमात्र ओवर फेंका उसी में उन्होंने खतरनाक बल्लेबाज मिस्वाह उल हक (45) और मोहम्मद समी (5) को आउट कर दिया. इससे पहले बाएं हाथ के तेज गेंदबाज जहीर ने कामरान अकमल (21) और सोहैल तनवीर (13) के विकेट टके.

भारत ने इस लक्ष्य का पीछा करते हुये लंच तक दिनेश कार्तिक (एक) का विकेट गंवाकर तीन रन बना लिए है. शोएब अख्तर ने पहले ही ओवर में कार्तिक को विकेटकीपर अकमल के हाथों कैच करा दिया लंच के समय वसीम जाफर दो और राहुल द्रविड शून्य पर नाबाद थे.

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:08 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+