For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

नीरज चोपड़ा, मैरी कॉम, बाकी ओलंपिक खिलाड़ियों ने लाल किले पर मनाया आजादी का जश्न

नई दिल्लीः भारत अपनी आजादी का 75वां साल सेलिब्रेट कर रहा है और इस अवसर पर टोक्यो ओलंपिक के एथलीट और मेडलिस्ट लाल किले पर मौजूद रहे। टोक्यो गेम्स ऐसे थे जहां भारत ने ओलंपिक में अपना बेस्ट प्रदर्शन किया, जहां पर कुल 7 मेडल आए और एक ऐतिहासिक गोल्ड मेडल ट्रैक एंड फील्ड में नीरज चोपड़ा ने दिलाया।

नीरज चोपड़ा 15 अगस्त के मौके पर लाल किले पर मौजूद थे जहां उनके साथ अन्य मेडलिस्ट भी उपस्थित थे जिनमें पीवी सिंधु मीराबाई चानू का नाम लिया जा सकता है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इन खिलाड़ियों की उपलब्धि के बारे में बात की और कहा कि युवा पीढ़ी ने ओलंपिक में भारत को गर्व महसूस कराया है। वे सभी एथलीट आज यहां मौजूद है।

मोदी ने आगे कहा, "हमारे खिलाड़ियों ने ना केवल जीत कर दिखाया बल्कि दिल भी जीत लिए और उन्होंने इस देश के युवाओं को प्रेरित किया है।"

भारत की हॉकी टीम ने 41 साल बाद अपना पहला ओलंपिक मेडल जीता जबकि महिला टीम मेडल जीतने के काफी करीब आ गई थी। रेसलर रवि दहिया ने 1 सिल्वर मेडल जीता और उनके साथी बजरंग पुनिया ब्रोंज मेडल जीतने में कामयाब रहे। बॉक्सर लवलीना बोरगोहेन ने भी ब्रोंज मेडल जीता।

नीरज चोपड़ा ने इस अवसर पर कहा, "ऐतिहासिक लाल किले पर आज स्वतंत्रता दिवस को सेलिब्रेट करना सम्मान की बात थी। एक एथलीट और एक सैनिक के तौर पर मेरा दिल पूरी तरह भावनाओं से भरा हुआ था जब मैंने राष्ट्रीय झंडा ऊंचा लहराता हुआ देखा। जय हिंद।

इस दौरान दिग्गज मुक्केबाज मैरीकॉम भी मौजूद थीं।

आर्चर अतुन दास अपनी पत्नी और देश की स्टार महिला आर्चर दीपिक कुमारी के साथ उपस्थित थे।

धाविक दुती चंद ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए लिखा, राष्ट्रीय ध्वज के पास खड़ा होना हमेशा गौरव की बात होती है। आज का दिन मेरे लिए बहुत यादगार है क्योंकि मैं माननीय प्रधान मंत्री और सभी सम्मानित अतिथियों के साथ भारत के 75वें स्वतंत्रता दिवस में भाग लेने के लिए रेडफोर्ट में हूं। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं।

सचिन तेंदुलकर, वीवीएस लक्ष्मण जैसे अन्य एथलीटों ने भी उच्चतम स्तर पर भारत का प्रतिनिधित्व करने के अपने गौरव के बारे में बात की और विशेष दिन पर अपने देशवासियों को शुभकामनाएं दीं।

तेंदुलकर ने ट्वीट किया, "मैंने हमेशा अपने हेलमेट पर (भारत) झंडा गर्व के साथ पहना है और इसने मुझे हमेशा याद दिलाया कि मैंने मैदान पर कदम क्यों रखा। दुनिया भर के सभी भारतीयों को 75 वें स्वतंत्रता दिवस की बहुत-बहुत शुभकामनाएं। जय हिंद!"

Story first published: Sunday, August 15, 2021, 13:55 [IST]
Other articles published on Aug 15, 2021
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+