भारत के ओलंपिक गोल्ड मेडलिस्ट जैवेलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने फिनलैंड के पावो नुरामी गेम्स से हटने का निर्णय लिया है। स्वास्थ्य कारणों से नीरज ने इन खेलों में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया है। उन्होंने विश्व एथलेटिक्स कॉन्टिनेंटल टूर गोल्ड-लेवल इवेंट में भाग नहीं लेने के बारे में आयोजकों को बताया है।
फिनलैंड एथलीट फेडरेशन की वेबसाईट के अनुसार नीरज ने पावो नुरामी गेम्स से अपना नाम वापस लिया है। इवेंट के आयोजकों को नीरज चोपड़ा के मैनेजर ने मैसेज करते हुए यह जानकारी प्रदान की। इसमें कहा गया कि स्वस्थ्य समस्याओं के कारण नीरज इन गेम्स में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
हालांकि अंतिम समय पर अपना नाम वापस लेने को लेकर आयोजकों ने कहा कि पीक पर टूर रद्द होना निश्चित रूप से निराशा करता है। आयोजक पीएन तुर्कू ने कहा कि हालिया समय में 90 मीटर के कई जैवेलिन थ्रोअर चोटिल हुए हैं। पिछली बार चोपड़ा का दूसरा बेस्ट प्रदर्शन तुर्कू में आया था। वह निश्चित रूप से इन खेलों के लिए उत्सुक रहे होंगे। गौरतलब है कि फिनलैंड खेल 13 जून से शुरू हो रहे हैं।
हाल ही में नीरज चोपड़ा को मांसपेशियों में खिंचाव का सामना करना पड़ा था, इसके बारे में उन्होंने जानकारी भी दी थी। नीरज ने चोट ज्यादा न हो, इसके लिए नीदरलैंड्स के एफबीके गेम्स से हटने का निर्णय लिया था। वह उन गेम्स में शामिल नहीं हुए थे।