For Quick Alerts
ALLOW NOTIFICATIONS  
For Daily Alerts

सोतेविल एथलेटिक्स मीट में भी हिट हुए नीरज चोपड़ा, जीता गोल्ड

नई दिल्ली। भारत के स्टार एथलीट जैवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने एक बार फिर देश का मान बढ़ाते हुए फ्रांस में चल रही सोतेविल एथलेटिक्स मीट में मंगलवार को नीरज चोपड़ा ने गोल्ड मेडल हासिल किया। बता दें कि नीरज ने 85.17 की दूरी का थ्रो फेंक कर स्वर्ण पदक पर अपनी दावेदारी पक्की कराई। वहीं इस मुकाबले में दूसरे स्थान पर रहे मोलदोव के एंडरिएव मारदरे ने 81.48 मीटर का थ्रो फेंका और लिथुअनिआ के एडिस 79.13 की दूरी तय करके तीसरे स्थान पर रहे।


हालांकि बता दें कि यह प्रदर्शन नीरज के कॉमनवेल्थ में रिकॉर्ड 86.47 से कम था जो उन्होंने गोल्डकोस्ट में बनाया था। ऑस्ट्रेलिया में अपने इस प्रदर्शन की बदौलत कॉमनवेल्थ गेम्स में गोल्ड मेडल हासिल करने वाले पहले जैवलिन थ्रोअर बने थे। वहीं साल 2016 में 20 साल के नीरज ने जूनियर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाकर सुर्खियों में आ गए थे। तब उन्होंने अंडर 20 एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 86.48 मीटर की दूरी का थ्रो करके गोल्ड मेडल हासिल किया था। हालांकि वह रियो ओलिंपिक के लिए क्वालिफाई करने में नाकाम रहे थे। गौरतलब हो कि उनके इसी प्रदर्शन की बदौलत स्पोर्ट्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने जैवलिन थ्रो की टीम को अगानी एशियन गेम्स के लिए फिनलैंड में ट्रैनिंग के लिए 42 लाख रुपए का आवंटन करने का भी ऐलान किया है।

Story first published: Wednesday, July 18, 2018, 13:40 [IST]
Other articles published on Jul 18, 2018
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+