IPL 2020: वो 5 गेंदबाज जिन्होंने इस सीजन फेंकी सबसे ज्यादा डॉट बॉल, 2 भारतीय भी शामिल
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन के 39 मैच पूरे हो चुके हैं और धीरे-धीरे सभी टीमें इस टूर्नामेंट के आखिरी चरण में पहुंचती नजर आ रही है। वहीं अब तक का सीजन फैन्स के लिये किसी त्योहार से कम नहीं रहा है, जहां पर कोरोना वायरस के बीच लोगों को मैच का रोमांच देखने को मिला है। आईपीेल 2020 में अब तक 39 मैच खेले जा चुके हैं और इस दौरान फैन्स को 5 सुपरओवर, एक डबल सुपरओवर, 4 शतक और तेज गेंदबाजों का बोलबाला देखने को मिला है।
और पढ़ें: SRH vs RR: करो या मरो के मैच में वॉर्नर ने जीता टॉस, पहले बैटिंग करेंगी राजस्थान
इस सीजन अब तक कई सारे शानदार पल देखने को मिले हैं और उनमें से किसी एक को पसंदीदा चुनना आसान नहीं होगा। हालांकि आज हम आपसे उन 5 गेंदबाजों के बारे में बात करने वाले हैं जिन्होंने आईपीएल के इस सीजन में अब तक पूरे हो चुके 39 मैचों के दौरान सबसे ज्यादा खाली गेंदे फेंकने का कारनामा किया है। इस लिस्ट में दो भारतीय गेंदबाजों का नाम भी शामिल है।
और पढ़ें: IPL 2020 : इन 3 टीमों का प्लेऑफ में पहुंचना तय, पंजाब की उम्मीदें अभी भी कायम

जोफ्रा आर्चर (Jofra Archer)
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा खाली गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें इंग्लैंड के तेज गेंदबाज और राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेल रहे जोफ्रा आर्चर पहले नंबर पर हैं। जिन्होंने इस सीजन 39 मैचों के दौरान अब 39.4 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान आर्चर ने राजस्थान रॉयल्स की ओर से खेलते हुए 10 पारियों में 13 विकेट चटकाते हुए 120 डॉट बॉल फेंकी हैं। इस दौरान उन्होंने 268 रन दिये हैं और उनकी इकॉनमी 6.75 रही है।

जसप्रीत बुमराह (jasprit Bumrah)
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा खाली गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और मुंबई इंडियंस की ओर से खेल रहे यॉर्कर किंग जसप्रीत बुमराह दूसरे नंबर पर काबिज हैं। जिन्होंने इस सीजन 39 मैचों के दौरान अब 36 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान बुमराह ने मुंबई इंडियंस की ओर से खेलते हुए इस सीजन 9 पारियों में 15 विकेट चटकाते हुए 100 डॉट बॉल फेंकी हैं। वहीं बुमराह ने अपनी गेंदबाजी में 268 रन दिये हैं और उनकी इकॉनमी 7.44 रही है।

कगिसो रबाडा (kagiso Rabada)
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा खाली गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें दिल्ली कैपिटल्स के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा तीसरे नंबर पर काबिज हैं। जिन्होंने इस सीजन 39 मैचों के दौरान अब तक 39.4 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान रबाडा ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए इस सीजन 10 पारियों में 21 विकेट चटकाते हुए 99 डॉट बॉल फेंकी हैं। वहीं रबाडा ने अपनी गेंदबाजी में 301 रन दिये हैं और उनकी इकॉनमी 7.58 रही है।

मोहम्मद शंमी (Mohammad Shami)
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा खाली गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें भारतीय टीम के तेज गेंदबाज और किंग्स इलेवन पंजाब की ओर से खेल रहे मोहम्मद शमी चौथे नंबर पर काबिज हैं। जिन्होंने इस सीजन 39 मैचों के दौरान अब तक 38.4 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान मोहम्मद शमी ने पंजाब की ओर से खेलते इस सीजन 10 पारियों में 16 विकेट चटकाते हुए 98 डॉट बॉल फेंकी है। वहीं मोहम्मद शमी ने अपनी गेंदबाजी में 326 रन दिये हैं और उनकी इकॉनमी 8.43 रही है।

एनरिक नॉर्किये (Anrich Nortje)
इंडियन प्रीमियर लीग के 13वें सीजन में सबसे ज्यादा खाली गेंद फेंकने वाले गेंदबाजों की बात करें तो इसमें दिल्ली कैपिटल्स की टीम के तेज गेंदबाज एनरिच नॉर्किये पांचवें नंबर पर काबिज हैं। जिन्होंने इस सीजन 39 मैचों के दौरान अब तक 36 ओवर गेंदबाजी की है। इस दौरान नॉर्किये ने दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खेलते हुए इस सीजन 9 पारियों में 12 विकेट चटकाते हुए 97 डॉट बॉल फेंकी हैं। वहीं नॉर्किये ने अपनी गेंदबाजी में 279 रन दिये हैं और उनकी इकॉनमी 7.75 रही है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications