IND vs SL : बताैर कप्तान धवन पड़ेंगे सभी पर भारी, कोहली और धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा
नई दिल्ली। भारतीय क्रिकेट टीम शिखर धवन की कप्तानी में श्रीलंका दाैरे पर धमाल मचा रही है। तीन वनडे मैचों की सीरीज में टीम 2-0 की अजय बढ़त बना चुकी है। जीत तरह से टीम ने दूसरे मैच में जीत दर्ज की वो बेहद खास बन गई। टीम हार के करीब थी, लेकिन दीपक चाहर ने नाबाद 69 रनों की पारी खेल टीम को जीत दिला दी। यह सीरीज देखने लायक है, क्योंकि इसमें नए चेहरे दम दिखा रहे हैं। वहीं धवन के लिए यह दाैरा यादगार बनने जा रहा है, क्योकिं वो बताैर कप्तान सभी पर भारी पड़ने जा रहे हैं।

कोहली और धोनी भी नहीं कर पाए ऐसा
भारत अब तीसरे मुकाबले के लिए 23 जुलाई को भिड़ेगी। अगर टीम इस मैच को जीत जाती है तो धवन बताैर कप्तान वो काम कर दिखाएंगे जो विराट कोहली और महेंद्र सिंह धोनी भी नहीं कर पाए। दरअसल, धवन बताैर कप्तान अपनी पहली सीरीज में विरोधी टीम का क्लीन स्वीप करने वाले पहले भारतीय बन जाएंगे। भारत ने पहला मुकाबला 7, जबकि दूसरा मैच 3 विकेट से जीता था।

गंगाली भी हारे थे शुरूआती मैच
दिग्गज कप्तान सौरव गांगुली ने जब कप्तानी की शुरूआत की थी तो वह भी पहला मैच हार गए थे। सितंबर 1999 में वेस्टइंडीज के खिलाफ एक वनडे मैच में गांगुली ने कप्तानी संभाली थी, जिसमें भारत को 42 रन से हार मिली थी। गांगुली बतौर कप्तान शुरुआती 3 मैच में से सिर्फ एक ही मैच टीम को जितवा सके थे। वहीं टीम इंडिया के सबसे सफल कप्तान रहे धोनी भी अपनी पहली सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 2-4 से हारे थे। धोनी की कप्तानी में टीम शुरूआती तीन मैच हार गई थी।

कोहली ने भी हार के साथ शुरुआत की थी
वहीं माैजूदा समय के तीनो फाॅर्मेट के कप्तान विराट कोहली ने भी हार के साथ शुरूआत की थी। कोहली ने बतौर कप्तान पहला वनडे मुकाबला जून 2013 में श्रीलंका के खिलाफ खेला था, जिसमें टीम को 161 रन के बड़े अंतर से हार मिली थी। लेकिन खास बात यह रही थी कि इसके बाद कोहली अगले 8 मैच जीतने में सफल रहे थे।
यही नहीं, कोहली इस सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में भी आगे चल रहे हैं। उन्होंने अबतक 2 मैच में एक अर्धशतक के साथ 115 रन बनाए हैं, जिसमें 12 चौके और 1 छक्का लगाया। सूर्यकुमार यादव ने 84 रन, दीपक चाहर ने 69 और मनीष पांडे ने 63 रन बनाए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
