नई दिल्ली . 08 जनवरी .वार्ता. शतरंज के विश्व चैंपियन विश्वनाथन आनंद और तीरंदाजी में विश्वकप खिताब पर कब्जा जमाने वाली डोला बनर्जी को आज यहां सम्मानित किया गया
खेल मंत्री मणिशंकर अय्यर ने यहां आयोजित एक संक्षिप्त समारोह में दोनों खिलाडियों को दस दस लाख रुपये का चेक प्रदान किया 1 डोला ने व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर पुरस्कार प्राप्त किया जबकि आनंद के विदेश में होने के कारण उनकी तरफ से भारतीय शतरंज महासंघ के सचिव श्री सुंदर ने चैकप्राप्त किया
गौरतलब है कि आनंद ने वर्ष 2007 के सितंबर में मैक्सिको सिटी में आयोजित विश्व शतरंज खिताब पर कब्जा जमाया था जबकि डोला ने भी पिछले वर्ष नवंबर में दुबई में आयोजित रिकर्व स्पर्धा जीतकर विश्व चैंपियन का तमगा हासिल किया था
सत्यकाम.राज.राणा 1905वार्ता