भारत आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहंुचा
दुबई . 13 जनवरी . वार्ता . आस्ट्रेलिया के खिलाफ जारी चार टेस्ट मैचों की श्रृंखला में 2..0 से पिछडने के बावजूद भारत एलजी आईसीसी टेस्ट रैंकिंग में दूसरे स्थान पर पहंुच गया है
एलजी आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप की आज यहां जारी तालिका के अनुसार दक्षिण अफ्रीका वेस्ट इंडीज के खिलाफ जारी श्रृंखला 2..1 से जीतने के बावजूद चैंपियनशिप तालिका में चौथे स्थान पर खिसक गया है 1 वहीं श्रीलंका अपना तीसरा स्थान बनाए रखने में कामयाब रहा
दक्षिण अफ्रीका के एक पायदान नीचे खिसकने का फायदा भारतीय क्रिकेट टीम को मिला और वह दूसरे स्थान पर पहंुच गई 1 भारत और श्रीलंका की टीम अंक के मामले में लगभग बराबर है लेकिन अंकों की गणना दशमलव के आगे करने पर भारतीय टीम श्रीलंकाई टीम से ऊपर है
इसके साथ ही आस्ट्रेलियाई टीम सबसे अधिक अंकों के साथ शीर्ष स्थान पर बनी हुई है 1 आईसीसी टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में किसी भी श्रृंखला क ी समाप्ति के बाद बदलाव किए जाते हैं 1 इसके कारण आने वाले कुछ सप्ताहों में आस्ट्रेलिया..भारत तथा न्यूजीलैंड..बंगलादेश के बीच जारी श्रृंखला की समाप्ति के बाद इसमें कुछ परिवर्तन हो सकता है
अमित.ति्रपाठी1245वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications