IPL इतिहास में पहली बार नहीं होगा कोई श्रीलंकाई खिलाड़ी, जयवर्धने ने चेताया
नई दिल्लीः मुंबई इंडियंस के मुख्य कोच महेला जयवर्धने ने कहा कि यह 'निराशाजनक' है कि गुरुवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) 2021 की मिनी नीलामी में श्रीलंका के किसी भी खिलाड़ी को नहीं चुना गया। जयवर्धने खुद श्रीलंका के पूर्व महान बल्लेबाज हैं और वे देश के लिए कप्तानी भी कर चुके हैं। जयवर्धने ने साफ कहा है कि अगर आईपीएल में श्रीलंका के खिलाड़ी अपनी मौजूदगी चाहते हैं तो उनको अपने खेल का स्तर ऊपर उठाना होगा।
लसिथ मलिंगा के संन्यास लेने के फैसले और रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के नीलामी से पहले इसुरु उदाना को रिलीज करने के फैसले का मतलब है कि श्रीलंका का कोई भी खिलाड़ी अपने इतिहास में पहली बार लीग का हिस्सा नहीं होगा।
हालांकि, उडाना, कुसल परेरा और थिसारा परेरा नीलामी का हिस्सा थे, लेकिन सभी अनसोल्ड हो गए।
ईएसपीएनक्रिकइन्फो से बात करते हुए जयवर्धने ने कहा, "मुझे लगता है कि हमारे पास अभी भी प्रतिनिधित्व है, इसलिए हम खुश हैं (अपने और संगकारा के आईपीएल में होने पर मजाक करते हुए) लेकिन हां, थोड़ा निराश हूं। मुझे यकीन है कि कुछ लोग राडार पर थे, लेकिन मुझे लगता है यह एक कठिन जगह है क्योंकि आप विदेशी खिलाड़ियों के लिए 20 के करीब स्लॉट्स देख रहे हैं और अधिकांश स्लॉट्स उन तेज गेंदबाजों और ऑलराउंडरों के लिए हैं, जो मुझे लगता है कि श्रीलंका के पास इसकी थोड़ी कमी है।"
जयवर्धने ने आगे कहा कि वे यकीन करते हैं श्रीलंका के युवा इस कमी को आगे पूरा कर देंगे। यह भले ही दिल तोड़ने वाली बात है लेकिन यही आईपीएल की लीग है जिसमें शिरकत करना किसी विदेशी खिलाड़ी के लिए उपलब्धि से कम नहीं है।
उन्होंने कहा, "आईपीएल एक ऐसी जगह है जहां आप कोशिश करते हैं और विश्व क्रिकेट में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ियों को लाते हैं और खेलते हैं और यह अच्छा है। श्रीलंकाई खिलाड़ियों के लिए अपने खेल को ऊपर उठाने, प्रतिस्पर्धी होने का संदेश है ताकी वे अपनी योग्यता के आधार पर आईपीएल का हिस्सा हो सकते हैं। "
गुरुवार को हुई खिलाड़ियों की नीलामी में, गत चैंपियन मुंबई इंडियंस ने नाथन कूल्टर नाइल, जिमी नीशम, युधवीर चरक, मार्को जानसेन, अर्जुन तेंदुलकर और पीयूष चावला को पिक किया।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
