Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020: CSK के खिलाफ KXIP को बड़ी जीत की दरकार, संभावित XI, हेड टू हेड

CSK vs KXIP Match Preview: KL Rahul के लिए करो या मरो,आखिरी मैच जीतना चाहेंगे Dhoni| वनइंडिया हिंदी

नई दिल्लीः आज किंग्स इलेवन पंजाब को जीत के सिवाय कुछ नहीं चाहिए। लेकिन सीएसके टीम पिछले मैच में केकेआर को हराकर आ रही है और अगर वो पंजाब के लिए भी बुरा सपना साबित हुई तो हैरानी नहीं होगी। पंजाब की टीम पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स से हारकर पांच मैचों की जीत की लकीर को समाप्त कर चुकी है। अब बात प्लेऑफ की है तो पंजाब भी रेस में है क्योंकि उसके 13 मैचों में 12 अंक हैं और यह लीग स्टेज का उसका आखिरी मुकाबला है। जाहिर है राहुल एंड कंपनी इसको अपना प्रतियोगिता का आखिरी मुकाबला नहीं बनने देना चाहेगी।

लेकिन केवल जीत से बात नहीं बनेगी क्योंकि उनको अन्य टीमों के समीकरण भी अपने पक्ष में होने की दुआ करनी होगी। ऐसे में एक सीएसके के खिलाफ बड़ी जीत काम कर सकती है। उनका नेट रन रेट -0.133 का है जो कि सनराइजर्स हैदराबाद के बाद दूसरा बेहतर है ( 14 अंक वाली टीमों में)।

मुकाबला अबू धाबी के शेख जायद स्टेडियम में होगा जहां धोनी तीसरे स्पिनर की जगह पर एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज को खिला सकते हैं ताकि बाएं हाथ के खतरनाक बल्लेबाज की किंग्स इलेवन के खिलाफ एक अच्छा संयोजन बना रहें। ऐसा हुआ तो कर्ण शर्मा की जगह पर शार्दुल ठाकुर खेल सकते हैं।

केएल राहुल ने पिछले मैच की हार का ठीकरा अपने गेंदबाजों की जगह ओस पर फोड़ा था। ऐसे में शायद ही उनका बॉलिंग डिपार्टमेट बदला हुआ मिले। उम्मीद है यह टीम वही होगी जो पिछले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ खेली थी।


दोनों टीमें इस प्रकार हो सकती हैं-

चेन्नई सुपर किंग्स- रुतुराज गायकवाड़, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी, एन जगदीसन, सैम कुरेन, रविंद्र जडेजा, मिशेल सेंटनर, कर्ण शर्मा / शार्दुल ठाकुर, दीपक महर, लुंगी नगिडी

किंग्स इलेवन पंजाब- केएल राहुल, मनदीप सिंह, क्रिस गेल, निकोलस पूरन, ग्लेन मैक्सवेल, दीपक हुड्डा, क्रिस जॉर्डन, मुरुगन अश्विन, रवि बिश्नोई, मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह

Story first published: Sunday, November 1, 2020, 9:47 [IST]
Other articles published on Nov 1, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+