Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final : ड्रॉ की ओर ऐतिहासिक टेस्ट मुकाबला, भारत ने बनाई मामूली बढ़त

साउथेम्प्टन। माैसम को देखते हुए संभावना है कि भारत और न्यूजीलैंड के बीच आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप का फाइनल मैच ड्राॅ की ओर जा सकता है। मुकाबला द रोज बाउल स्टेडियम में खेला जा रहा है। मंगलवार को मैच का पांचवां दिन था। बारिश और कम रोशनी के कारण पहले चार दिनों में रुकावट के बाद आखिरकार पांचवें दिन खेल लंबे समय तक देखने को मिला। पांचवें दिन की समाप्ति तक भारत ने दूसरी पारी में 30 ओवर में दो विकेट पर 64 रन बना लिए। भारत के पास 32 रन की बढ़त है।

इससे पहले न्यूजीलैंड की पहली पारी 249 पर समाप्त होने के बाद भारत तीसरे सत्र में दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतर गया। भारत की ओर से रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने अच्छी शुरुआत की। इन दोनों ने शुरुआत में बिना किसी जोखिम के स्कोरबोर्ड को आगे बढ़ाया। हालांकि 11वें ओवर में गिल ने 33 गेंदों में 8 रन बनाए और साउथी के हाथों कैच आउट हो गए। इस विकेट के साथ साउथी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में 600 विकेट पूरे किए।

न्यूजीलैंड के लिए डेवोन कॉनवे ने पहली पारी में सर्वाधिक 54 रन बनाए। कप्तान केन विलियमसन ने 49 रन बनाए। इसके अलावा काइल जैमीसन (29), टिम साउदी (30) और टॉम लैथम (30) ने छोटी पारियों में योगदान दिया। इसलिए न्यूजीलैंड ने पहली पारी में बढ़त बना ली। भारत के लिए मोहम्मद शमी ने 26 ओवर में सर्वाधिक 76 रन बनाए और 4 विकेट लिए। उनके अलावा इशांत शर्मा ने 3, आर अश्विन ने 2 विकेट और रवींद्र जडेजा ने 1 विकेट लिया। अब मैच रिजर्व डे तक पहुंच गया है, जिसमें तय होगा कि मैच ड्राॅ होगा या कोई टीम चमत्कार करती है।

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन-
भारत- रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (कप्तान), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रवींद्र जडेजा, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह

न्यूजीलैंड- टॉम लैथम, डेवोन कॉनवे, केन विलियमसन (कप्तान), रॉस टेलर, हेनरी निकोल्स, बीजे वाटलिंग (विकेटकीपर), कॉलिन डी ग्रैंडहोम, काइल जैमीसन, नील वैगनर, टिम साउथी, ट्रेंट बोल्ट

Story first published: Tuesday, June 22, 2021, 23:59 [IST]
Other articles published on Jun 22, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+