Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

शीर्ष तीन में भी जगह नहीं बना सका ब्राजील, नीदरलैंड ने दी 3-0 से मात

ब्राजीलिया। शनिवार को फीफा वर्ल्‍ड कप के शीर्ष तीन टीमों में जगह बनाने उतरी ब्राजील की टीम पर शायद जर्मनी के हाथों 7-0 से मिली हार का सदमा इस कदर हावी नजर आया कि नीदरलैंड के हाथों भी उसे 3-0 से हार का सामना करना पड़ा था।

एस्टाडियो नेशनल में शनिवार को खेले गए तीसरे-चौथे स्थान के लिए मैच में नीदरलैंड्स ने ब्राजील को 3-0 से हरा दिया। टूर्नामेंट में यह ब्राजील की लगातार दूसरी हार है।

इस टूर्नामेंट में यह लगातार तीसरा मैच रहा जिसमें निर्धारित समय में नीदरलैंड्स के खिलाफ कोई गोल नहीं हो सका। मैच का पहला गोल नीदरलैंड्स के कप्तान रोबिन वैन पर्सी ने खेल के तीसरे मिनट में ही कर टीम को बढ़त दिला दी।

दरअसल नीदरलैंड्स के अर्जेन रोबेन गेंद को लेकर ब्राजील की गोलपोस्ट की ओर बढ़े। उसी समय बॉक्स में ब्राजीलीयाई कप्तान थिएगो सिल्वा को रोबेन को जानबूझकर गिराने के आरोप में रेफरी ने पीला कार्ड दिखा दिया।

इसके बाद नीदरलैंड्स को पेनाल्टी मिली जिसे गोल में बदलने में वैन पर्सी ने कोई गलती नहीं की।

नीदरलैंड ने ब्राजील की रक्षापंक्ति की खामियों का फायदा उठाकर तीसरे स्थान के लिए खेले जा रहे मैच के पहले आधे घंटे में ही 2-0 की बढ़त बना ली थी। नीदरलैंड की तरफ से कप्तान रोबिन वान पर्सी ने तीसरे मिनट में ही पेनाल्टी पर गोल दागा!

डेले ब्लाइंड ने 17वें मिनट में दूसरा गोल करके ब्राजीली प्रशंसकों की जर्मनी के खिलाफ खेले गये पिछले मैच की भयावह यादें ताजा कर दी।

इस विश्व कप में अभी तक सर्वाधिक फाउल ब्राजील और नीदरलैंड की टीमों ने किये हैं और जब इन दोनों के बीच तीसरे स्थान का मैच शुरू हुआ तो जल्द ही इसकी बानगी देखने को मिली।

नीदरलैंड को हालांकि इसका फायदा मिला जिससे वह तीसरे मिनट में बढ़त हासिल करने में सफल रहा।

थियगो सिल्वा ने खेल के दूसरे मिनट में ही अर्जेन रोबेन को पेनाल्टी बॉक्स के अंदर गिराया जिसके लिये नीदरलैंड को पेनाल्टी दे दी गई। नीदरलैंड के वान पर्सी ने इस पर गोल करने में कोई गलती नहीं की।

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+