कुंबले की गांधीगिरी का जादू चला था आस्ट्रेलिया पर
एडिलेड 22 जनवरी.वार्ता. पर्थ में तीसरे टेस्ट में भारत की ऐतिहासिक जीत के लिये भारतीय युवा तेज गेंदबाजों को डेनिस लिली की सलाह. आस्ट्रेलिया पर लगातार 17वीं टेस्ट जीत हासिल करने का दबाव और सिडनी टेस्ट के विवादों का साया पडने जैसे कई कारण निभाए जा रहे हैं1 लेकिन इन कारणों के बीच एक सबसे महत्वपूर्ण तथ्य को नजरअंदाज किया जा रहा है कि किस तरह भारतीय कप्तान अनिल कुंबले की .गांधीगिरि. के जादू ने सिडनी में दूसरे टेस्ट के बाद सारा माहौल भारत के पक्ष में मोड दिया था
कुंबले ने सिडनी टेस्ट में बेहद खराब अम्पायरिंग के बीच आस्ट्रेलिया के जीतने के बाद कहा था कि इस मैच में केवल एक टीम खेल भावना से खेल रही थी1 उन्होंने उसी टेस्ट के दौरान आस्ट्रेलियाई कप्तान रिकी पोंटिंग से कहा था कि हरभजन सिंह की कथित नस्लीय टिप्पणी के मुद्दे को वहीं खत्म कर दिया जाए लेकिन पोंटिंग ने इस पेशकश को ठुकरा दिया था1 कुंबले ने ब्रैड हाग के खिलाफ भारतीय खिलाडियों को गाली देने की शिकायत भी वापस ले ली थी1 अपने देश में टीम को वापस बुला लेने की मांग के बावजूद वह दौरा जारी रखने के पक्ष में थे1 सिडनी टेस्ट में अम्पायरिंग के खराब फैसलों पर सीधी टिप्पणी करने के बजाय उन्होंने इतना कहा था जो हुआ वह सारी दुनिया ने देखा था1 यह सब .गांधीगिरि. नहीं तो और क्या था
कुंबले सिडनी टेस्ट के बाद उठे विवाद में सही मायनों में अपने देश के एक ऐसे .शांतिदूत. नजर आ रहे थे जिन्होंने स्थिति को कभी नियंत्रण से बाहर नहीं होने दिया1 उनके एक वाक्य की सिडनी में केवल एक टीम ही खेल भावना से खेल रही थी. ने पूरे आस्ट्रेलिया को ऐसा कोर दिया कि पूरे आस्ट्रेलियाईवासियों की सुहानुभूति भारत के साथ जुड गई1 कुंबले ने अपने इस कथन से आस्ट्रेलिया को उस बाडी लाइन सीरीज की याद दिला दी जब महान डान ब्रैडमैन को इंग्लैंड के तेज गेंदबाजों ने जानबूकर अपना निशाना बनाया था
राज प्रेम जगबीर1600जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications