कभी सोंचा ही नहीं था, साढ़े बारह करोड़ मिलेंगे: दिनेश कार्तिक
नई दिल्ली। शेष भारत टीम की तरफ से खेलने वाले दिनेश कार्तिक ईरानी ट्रॉफी टूर्नामेंट में कर्नाटक के विनय कुमार द्वारा क्लीन बोल्ड किये जाने के बाद निराश बैठे थे। दिनेश का कहना है कि मुझे नहीं पता था कि दिल्ली डेयरडेविल्स टीम ने मुझे 12.5 करोड़ रूपये में खरीदा है। मैं आउट होने के बाद निराश था। ड्रेसिंग रूम में टीवी नहीं होता है अत: मुझे आईपीएल ऑक्शन के बारे में जानकारी नहीं थी।
कार्तिक के अनुसार मैंने बाद में जाना कि आईपीएल नीलामी में मुझे युवराज सिंह (14 करोड़) के बाद सर्वाधिक कीमत मिली। इस कीमत के अनुसार क्या उन पर बेहतर प्रदर्शन करने का दबाव होगा? इस पर दिनेश का कहना है कि मैं व्यावसायिकता को ध्यान में रखता हूं और हमेशा अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास करता हूं। मैंने इसके पहले कभी भी ऐसे हालातों का सामना नहीं किया अत: मुझे पता नहीं कि मैं कैसा फील करूंगा।
दिनेश कार्तिक ने बताया कि वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं, उनका उद्देश्य टीम इंडिया में अपनी जगह बनाना है। देश के नाम की जर्सी पहनने से बड़ा ईनाम कोई हो ही नहीं सकता है।
दिनेश कार्तिक 54 एकदिवसीय मैचों में 6 अर्द्धशतकों की मदद से 1077 रन बना चुके हैं।
Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:03 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Log in for Better Reading Experience!
By signing in, you agree to our Terms and Privacy Policy
Gender
Select your Gender
- Male
- Female
- Others
Age
Select your Age Range
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
