वीवीएस लक्ष्मण ने साझा किया हरभजन सिंह की जर्सी नंबर से जुड़ा मजेदार किस्सा
अहमदाबाद। खेल जगत में खिलाड़ी जो जर्सी पहनते हैं उसपर लिखा नंबर कई बार उस खिलाड़ी की दूसरी पहचान बना जाती है। जर्सी नंबर 10 टीम इंडिया के मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर पहनते थे और लोग उन्हें 10 नंबर की जर्सी से भी पहचानते हैं और यही वजह है कि इस नंबर को हमेशा के लिए सचिन तेंदुलकर के लिए ही रिजर्व कर दिया गया है। ऐसे ही जर्सी नंबर 7 महेंद्र सिंह धोनी की पहचान बन गया और और जर्सी नंबर 18 की बात करते ही आपके जेहन में टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली का चेहरा सामने आता है।

ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भज्जी ने मांगा अजीब नंबर
टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण ने हरभजन सिंह की जर्सी नंबर को लेकर मजेदार किस्सा साझा किया है। लक्ष्मण ने कहा कि 1999 में जब उन्होंने पहली बार ऑस्ट्रेलिया का दौरा किया था तो सीरीज का आखिरी मैच चल रहा था और इसके बाद वनडे सीरीज की शुरुआत होनी थी। टीम इंडिया के मैनेजर ने खिलाड़ियों से पूछा कि आप किस नंबर की जर्सी पहनना पसंद करेंगे। इस दौरान जब हरभजन सिंह की बारी आई तो उन्होंने कहा कि एयर इंडिया की फ्लाइट का नंबर उनकी जर्सी पर होना चाहिए।

फ्लाइट नंबर चाहते थे जर्सी पर
वीवीएस लक्ष्मण ने कहा कि मुझे अभी भी याद है कि मेरा 1999 में पहले ऑस्ट्रेलिया दौरा था, सिडनी में आखिरी टेस्ट चल रहा था और वनडे सीरीज इसके बाद शुरू होनी थी। हमारे मैनेजर भार्गव सर जोकि मध्य प्रदेश से हैं वो हमारे पास आए और पूछा कि आप अपनी टी शर्ट के पीछे कौन सा नंबर चाहते हैं, तभी भज्जी की बारी आई और उन्होंने कहा कि एय़र इंडिया की फ्लाइट नंबर मेरी जर्सी पर होनी चाहिए।

भज्जी ने बताई वजह
वहीं हरभजन सिंह ने भी इसकी वजह बताते हुए कहा कि मुझे लगा कि मेरा थैंक्यू हो चुका है और मुझे पता था कि अब मैं वापस जा रहा हूं। इसलिए मैंने कहा कि A1777 या फिर कुछ ऐसा ही नंबर मेरी एयर इंडिया की फ्लाइट नंबर को होना चाहिए, लिहाजा मैं चाहता था कि मेरी जर्सी पर वही नंबर छाप दें और घर जाते समय मैं वो टी शर्ट पहन सकता हूं। बता दें वीवीएस लक्ष्मण और हरभजन सिंह भारतीय क्रिकेट के दिग्गज हैं। लक्ष्मण ने भारत की ओर से 134 टेस्ट मैच खेले और 8781 रन बनाए वहीं हरभजन सिंह ने भारत की ओर से सर्वाधिक टेस्ट विकेट लेने वाले तीसरे भारतीय गेंदबाज हैं, उन्होंने टेस्ट क्रिके में 417 विकेट अपने नाम किए हैं।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
