बगदातिस पहले दौर में बाहर
चेन्नई. 01 जनवरी. वार्ता. दूसरी वरीयता प्राप्त साइप्रस के माकोस बगदातिस निराशाजनक प्रदर्शन करते हुए आज गैर वरीयता प्राप्त हालैंड के राबिन हासे से लगातार सेटों में हारकर चेन्नई आेपन टेनिस टूर्नामेंट से बाहर हो गए
विश्व के 16 वें नम्बर के खिलाडी और 2006 आस्ट्रेलियन आेपन के रनर अप बगदातिस को पहले राउंड में डच खिलाडी से 3..6 4..6 से पराजय ेलनी पडी जिससे उनकी वर्ष के पहले ग्रैंड स्लेम टूर्नामेंट के लिए तैयारियों को गहरा टका लगा
बगदातिस जहां पूरे मैच में अपनी लय पाने के लिए संघर्ष करते रहे वहीं हालैंड के लम्बे कद के खिलाडी हासे ने अपने जबरदस्त फोरहैंड और लाजवाब ड्राप शाट से मैच पर अपना दबदबा बनाए रखा
22 वर्षीय बगदातिस ने आखिरी गेम में संघर्ष करते हुए पांच मैच अंक बनाए लेकिन अतत. वह एक घंटे 24 मिनट में समर्पण कर गए
अपनी हार के बगदातिस ने कहा.. मैं नहीं जानता कि मैं क्या कहूं1 मैंने काफी कोशिश की लेकिन चीजेंं आज मेरे अनुकूल नहीं रहीं1.. बीस वर्षीय डच खिलाडी ने कहा.. बगदातिस काफी शानदार खिलाडी हैं लेकिन इससे आपको अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का मौका मिलता है1 वह अपने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन पर नहीं थे जिसका मैंने फायदा उठा लिया1.. पहले दौर के एक अन्य मैच में बेल्जियम के क्रिस्टोफ प्लीगेन ने आठवीं वरीयता प्राप्त फ्रांस के मार्क गिकुल को 7..6 6..4 से हराकर बाहर का रास्ता दिखा दिया
राज नंद2020 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications