स्टाकहोम 15 अक्टूबर. रायटर. क्रोएशिया के इवा कालोविक ने पूर्व चैंपियन स्वीडन के थामस योहानसन को अपनी दनदनाती सर्विस से पूरी तरह पस्त करते हुये स्टाकहोम आेपन टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया है
सातवीं वरीयता प्राप्त कालोविक ने रविवार को खेले गये फाइनल मुकाबले में योहानसन को 6..3 3..6 6..1 से हराकर साल का तीसरा खिताब अपने नाम किया 1 इसके साथ ही उन्होंने इस साल तीन अलग..अलग तरह की सतहों पर खिताब जीतने वाले विश्व नंबर एक रोजर फेडरर की बराबरी कर ली
कालोविक ने फाइनल मैच में शुरूआत से ही योहानसन पर दबाव बनाये रखा 1 कालोविक ने पहले सेट में योहानसन की सर्विस तोडकर 4..2 की बढत बनायी और फिर अपनी सर्विस बरकरार रखते हुये यह सेट 6..3 से जीत लिया
लेकिन दूसरे सेट में तस्वीर एकदम बदल गयी और योहानसन ने अपने घरेलू दर्शकों के सामने जोरदार वापसी की 1 वर्ष 2000 और 2004 में यहां खिताब जीतने वाले योहानसन दूसरे सेट में कालोविक की सर्विस तोडने में कामयाब रहे 1 आखिर में उन्होंने यह सेट 6..3 से जीत लिया
इसके बाद मामला तीसरे सेट तक पहुंचा जहां पर कालोविक ने एक बार फिर लय पकडी1 इस सेट में उन्होंने दो बार योहानसन की सर्विस तोडकर यह सेट 6..1 से जीतकर खिताब को अपने कब्जे में कर लिया
पूरे मैच के दौरान कार्लोविक ने 27 एस शाट जमाये
जीत से उत्साहित कालोविक ने कहा... आज मुे थोडा भाग्य का भी सहारा मिला जिसकी वजह से मैं इंडोर में पहला खिताब जीत सका 1 बहरहाल मैं इस जीत से काफी खुश हूं 1...प्रेम लखमी1137रायटर.