मेरी भूमिका प्रेरक की होगी.. चाल्सवर्थ
नयी दिल्ली 10 नवंबर .वार्ता. पूर्व आस्ट्रेलियाई खिलाडी रिक चाल्सवर्थ ने आज कहा कि भारतीय हाकी के विशेषज्ञ कोच के तौर पर वह .प्रेरक. की भूमिका निभाना चाहेंगे जिससे निकट भविष्य में भारत इस खेल में अपना पुराना गौरव दोबारा हासिल कर सके
चाल्सवर्थ ने यहां संवाददाताओं से कहा कि वह भारतीय हाकी के स्तर में सुधार के लिए दीर्घकालिक रणनीति के विकास में अपनी भूमिका निभाना चाहेंगे 1उन्होंने कहा... हम नये विचारों के साथ नया दौर शुरू करेंगे और जहां कम अवधि वाले समाधान की जरूरत होगी वहां तत्काल व्यावहारिक सहयोग मुहैया कराएंगे 1... लेकिन उन्होंने किसी चमत्कार की उम्मीद न.न रखने की सलाह देते हुये कहा... इन कामों में वक्त लगता है और जल्दी में कोई हल नहीं निकलता है 1 मैं कोई जादूगर नहीं हूं 1 भारत में हाकी की दशा सुधारने के लिए लंबे वक्त तक कडी मेहनत करने और योजना की जरूरत है 1... चाल्सवर्थ ने कहा कि दुनिया को भी भारतीय हाकी के पुराने तेवर की जरूरत है1 उन्होंने कहा... ऐसा इसलिए नहीं कि यहां पर पैसे उगाहने के तमाम अवसर हैं बल्कि इसलिए कि भारतीय शैली वाली हाकी की अपनी खासियत है 1 देश में इस खेल का व्यापक आधार और समर्थन है जो कि बहुत अहम पहलू है 1... उन्होंने कहा कि वह भारतीय हाकी के साथ जुडकर इसे बेहतर करने की ख्वाहिश रखते हैं 1 उन्होंने कहा... पुरूष हाकी टीम के कोच जोएकिम कारवाल्हो और महिला टीम के कोच एच एस बंगू को किसी भी तरह की मदद देने में मुे काफी खुशी होगी 1 अगर उन्हें मेरे अनुभव की जरूरत महसूस होगी तो मैं हमेशा उपलब्ध रहूंगा 1... प्रेम राज रामलाल1904वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications