IPL 2020 : राहुल तेवतिया ने दिलाई युवराज सिंह की याद, सहवाग बोले- माता आ गई
नई दिल्ली। यूएई में चल रहे आईपीएल सीजन-13 के 27 सितंबर तक 9 मैच हुए हैं, लेकिन इन्हीं के बीच दर्शकों को ऐसा खेल देखने को मिला जो अभी तक किसी भी सीजन के शुरूआती पलों में देखने को नहीं मिला। सीजन का 9वां मैच रविवार (27 सितंबर) को किंग्स इलेवन पंजाब में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ खेला गया। राजस्थान रॉयल्स ने 4 विकेट से मैच जीत लिया। यह राजस्थान का सीजन का दूसरा मैच था। इससे पहले उन्होंने पहले चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मैच जीता था। पंजाब भले यह मैच हार गया पर उनके बल्लेबाज राहुल तेवतिया ने युवराज सिंह की याद दिला दी।

एक ओवर में जड़े 5 छक्के
दरअसल, पंजाब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 2 विकेट खोकर 223 रन बनाए। जवाब में राजस्थान ने 194 ओवर में पंजाब द्वारा निर्धारित 224 रन का लक्ष्य पूरा किया। इस बीच, राजस्थान के लिए बल्लेबाजी करते हुए, राहुल तेवतिया ने एक रिकॉर्ड बनाया। उन्होंने 31 गेंदों पर सात छक्कों के साथ 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली। यह आईपीएल में उनका पहला अर्धशतक था। अपने अर्धशतक में, उन्होंने शेल्डन कॉटरेल के ओवर में पांच छक्के मारे, जिसने युवराज सिंह की याद दिला दी। एक समय लगा युवराज की तरह तेवतिया भी 6 छक्के लगा देंगे। युवराज ने 2007 टी20 विश्व कप में स्टुअर्ट ब्राॅड को लगातार 6 छक्के लगाए थे।
राहुल और अग्रवाल की जोड़ी ने किया कमाल, टूटा गंभीर और उथप्पा का रिकाॅर्ड

ऐसा करने वाले पहले भारतीय बने
तेवतिया ने मैच के 18वें ओवर में पांच छक्के जड़े। उनके पास लगातार 6 छक्के लगाने का भी माैका था, लेकिन उन्होंने पांचवीं गेंद खाली निकाल दी थी। इन छक्कों के साथ उन्होंने यूनिवर्सल बॉस क्रिस गेल के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली है। इससे पहले गेल ने 2012 में पुणे वॉरियर्स के खिलाफ राहुल शर्मा के एक ओवर में पांच छक्के मारे थे। वहीं, तेवतिया आईपीएल में किसी एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय भी बन गए।
IPL में एक ओवर में 5 छक्के लगाने वाले बल्लेबाज
2020 - राहुल तेवतिया (राजस्थान रॉयल्स) बनाम किंग्स इलेवन पंजाब
2012 - क्रिस गेल (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर) बनाम पुणे वारियर्स

सहवाग बोले- माता आ गई
सोशल मीडिया पर तेवतिया के प्रदर्शन की जमकर तारीफ हो रही है। इसी बीच वीरेंद्र सहवाग ने मजेदार ट्वीट करते हुए तेवतिया के प्रदर्शन पर खुशी जताई। उन्होंने कहा, ''तेवतिया में माता आ गली। क्या मोचन है। ऐसा क्रिकेट है और ऐसा जीवन है, मिनटों में बदल जाता है।''
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
