IPL 2020: पापा हमेशा कहते थे नॉट आउट रहना- मनदीप ने अपनी पारी को बताया स्पेशल
नई दिल्लीः किंग्स इलेवन पंजाब के पिछले दो मैचों में मनदीप सिंह की चर्चा है जो पहले मैच में अपने पिता के देहांत के बावजूद खेलने और दूसरे मैच में मैच जिताऊ पारी खेलने के कारण सुर्खियों में हैं। मनदीप ने बड़ी हिम्मत के साथ बैटिंग की और नाबाद अर्धशतक लगाया। इस दौरान उनके दूसरे छोर पर क्रिस गेल थे जिन्होंने भी अर्धशतक लगाया।
गेल और केएल राहुल दोनों ने मनदीप की जीवटता की तारीफ की है। यह एक भावुक पारी थी क्योंकि उनको अपने पिता हर क्षण याद थे और जैसे ही उनका अर्धशतक पूरा हुआ उन्होंने आकाश की ओर भावपूर्ण तरीके से देखने के बाद अपने जज्बातों को अभिव्यक्ति दी। गेल ने इस क्षण को बखूबी बयां किया है।
मनदीप ने मैच के बाद अपनी पारी को लेकर कहा-
" यह बहुत खास था। मेरे पिता हमेशा मुझे कहते थे कि मैं हर खेल में नॉट आउट रहूं, ये निश्चित रूप से विशेष है। वह हमेशा मुझसे कहते थे, चाहे आप 100 या 200 का स्कोर करो, आपको आउट नहीं होना चाहिए। मैंने खेल शुरू होने से पहले राहुल से बात की थी। अंतिम गेम मैं जल्दी स्कोर करने की कोशिश कर रहा था और मैं ऐसा करने में सहज नहीं था। मैंने राहुल से कहा कि अगर मैं अपना सामान्य खेल खेलता हूं, तो मैं खेल जीतूंगा और मुझे विश्वास है।
"उन्होंने (राहुल) मुझसे कहा कि मैं अपना खेल वापस लूं और जिस तरह से खेलना चाहता हूं खेलूं, जीत से बहुत खुश हूं।"
मनदीप ने गेल के साथ बैटिंग करने के अनुभव के बारे में बताया-
वह (गेल) मुझे सिर्फ बल्लेबाजी करने और अंत तक खेलने के लिए कह रहे थे और मैंने उन्हें सिर्फ इतना कहा कि उन्हें कभी भी संन्यास नहीं लेना चाहिए। वह बहुत अच्छे है। हम बहुत ही उत्साहित हैं।"
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
