IPL 2020 : कोहली ने रचा इतिहास, सबसे ज्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी बने
नई दिल्ली। आईपीएल सीजन-13 के 31वें मुकाबले में किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ उतरते ही राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के कप्तान विराट कोहली ने इतिहास रच दिया है। दरअसल, कोहली किसी भी एक फ्रैंचाईजी के लिए खेलने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। उनसे पहले किसी भी खिलाड़ी नाम यह रिकॉर्ड दर्ज नहीं हुआ है।
ये हैं फ्रेंचाईजी के लिए सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी
विराट कोहली - आरसीबी के लिए 200 मैच
एमएस धोनी - सीएसके के लिए 191 मैच
सुरेश रैना - सीएसके के लिए 187 मैच
कीरोन पोलार्ड - एमआई के लिए 177 मैच
रोहित शर्मा - एमआई के लिए 159 मैच
गाैर हो कि कोहली राॅयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के साथ 2008 से ही जुड़े हुए हैं। कोहली अब तक आरसीबी द्वारा खेले गए मैचों में केवल चार मैचों में ही टीम से बाहर रहे हैं। विराट ने आरसीबी के साथ लगातार 129 मैच खेलने का रिकॉर्ड भी बनाया हुआ है।
आईपीएल में एक टीम के लिए लगातार सबसे ज़्यादा मैच खेलने वाले खिलाड़ी
सुरेश रैना - सीएसके - 134 मैच
रोहित शर्मा - एमआई - 133 मैच
विराट कोहली - आरसीबी - 129 मैच
एम एस धोनी - सीएसके - 119 मैच
गौतम गंभीर - केकेआर - 108 मैच
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
