Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL 2020 : इस बार मिल रहा है अनसुनी प्रतिभाओं को हुनर दिखाने का माैका

नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग(आईपीएल) का 13वां संस्करण 19 सितंबर से शुरू होने वाला है और टीमों की तैयारी जोरों पर है। यूएई में आईपीएल 2020 का आयोजन भारत की कुछ अनसुनी प्रतिभाओं के लिए एक माैके के रूप में बदल रहा है। कम से कम 50 ऐसे खिलाड़ी यूएई जाएंगे जो सभी टीमों के लिए नेट गेंदबाजी के रूप में काम आएंगे। अब तक चेन्नई सुपर किंग्स, कोलकाता नाईट राइडर्स और दिल्ली कैपिटल्स ने नेट गेंदबाजों की सूची तैयार कर रहे हैं।

इस सूची में ज्यादातर प्रथम श्रेणी, अंडर -19 और अंडर -23 के राज्य स्तर के क्रिकेटर शामिल हैं। इन्हें करीब एक महीने तक महेन्द्र सिंह धोनी, सुरेश रैना, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल जैसे बल्लेबाजों के खिलाफ नेट पर गेंदबाजी करने का मौका मिलेगा। नेट अभ्यास के लिए आम तौर पर स्थानीय गेंदबाजों का इस्तेमाल किया जाता है लेकिन टूर्नामेंट के लिए सख्त जैव-सुरक्षा उपायों के तहत सभी फ्रैंचाइजी को अभ्यास सत्र के लिए बेहतर गुणवत्ता वाले गेंदबाजों की व्यवस्था करनी होगी।

हालांकि बीसीसीआई ने साफ कहा है कि टीमों के साथ 24 खिलाड़ी रहेंगे। हालांकि कितने खिलाड़ी रवाना होंगे, अभी तय नहीं हुआ है। यह संख्या विभिन्न टीमों में अलग-अलग हो सकती है। सुरक्षा की दृष्टि से यह माना जा रहा है कि आठ में से अधिकांश टीमें स्थानीय नेट गेंदबाजों को लेने से बचेंगी।

चेन्नई सुपर किंग्स के मुख्य कार्यकारी अधिकारी (सीईओ) काशी विश्वनाथन ने मंगलवार को पीटीआई-भाषा से बात करते हुए कहा, ''अगर सब कुछ ठीक रहा तो हम अभ्यास सत्रों के लिए लगभग 10 गेंदबाजों को विशेष रूप से यूएई में ले लाने के लिए सोच रहे हैं। जब तक टूर्नामेंट शुरू नहीं होता वो हमारे साथ रहेंगे।'' वहीं केकेआर ने यह भी पुष्टि की है कि उनकी सूची में 10 नेट गेंदबाज भी होंगे। मुंबई के पूर्व कप्तान और उनके अकादमी कोच अभिषेक नायर इनका चयन करेंगे।

केकेआर से जुड़े एक सूत्र ने बताया, ''यह रणजी के अलावा देश के लिए अंडर-19 और अंडर-23 टूर्नामेंट खेल चुके खिलाड़ियों का मिश्रण होगा।'' वहीं दिल्ली कैपिटल्स भी अपने साथ 6 ऐसे गेंदबाज यूएई ला सकता है जो बल्लेबाजों को नेट प्रैक्टिस करवाएंगे। फ्रैंचाइजी के एक सूत्र ने कहा, ''वे टीम के साथ रहेंगे और नेट सत्रों के लिए टीम के साथ यात्रा करेंगे। राजस्थान रॉयल्स भी नेट गेंदबाजों की संख्या को अंतिम रूप देने काम कर रहा है।

Story first published: Tuesday, August 11, 2020, 19:21 [IST]
Other articles published on Aug 11, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+