IPL 2020: इंग्लिश कोच को सताई अपने खिलाड़ियों के बर्न आउट होने की चिंता
नई दिल्लीः इंग्लैंड के मुख्य कोच क्रिस सिल्वरवुड को इस बात में कोई संदेह नहीं है कि आईपीएल जैसे विश्व स्तर के कार्यक्रम में प्रतिस्पर्धा करने से उनके खिलाड़ियों को टी 20 विश्व कप के लिए अच्छी तैयारी करने में मदद मिलेगी लेकिन खिलाड़ियों को खुद को भी बचाना होगा।
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हाल ही में सीमित ओवरों की श्रृंखला में शामिल सात क्रिकेटरों सहित इंग्लैंड के 10 खिलाड़ी यूएई से शनिवार को शुरू होने वाले आईपीएल से पहले यूएई पहुंचे।
सिल्वरवुड ने कहा कि खिलाड़ियों को बर्न-आउट से सावधान रहने की जरूरत है क्योंकि उन्हें अगले सात सप्ताह तक बायो-बबल में रहना होगा।
मैनचेस्टर में तीसरे एकदिवसीय मैच में इंग्लैंड की तीन विकेट से हार के बाद उन्होंने कहा, "यह वास्तव में उनका फैसला है लेकिन हमें उन पर नजर रखनी होगी।"
"जाहिर है, अनुबंध उनके लिए अच्छे हैं लेकिन साथ ही साथ हमें एक टी 20 विश्व कप को भी देखना है। वे जितना उच्च श्रेणी का टी 20 खेल सकते हैं, हमारे लिए अच्छी बात होगी।"
"एक चीज जो मैंने प्रोत्साहित की है, वह यह है कि वे हमसे बात करते रहते हैं। हमें यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि वे खुद को बर्न आउट ना करें।"
अगला टी 20 विश्व कप अगले साल अक्टूबर-नवंबर में भारत में होने वाला है। जोस बटलर, टॉम कुरेन और जोफ्रा आर्चर की इंग्लैंड की तिकड़ी राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलेगी, जबकि इंग्लैंड के व्हाइट-बॉल कप्तान इयोन मोर्गन, टॉम बैंटन के साथ, कोलकाता नाइट राइडर्स का हिस्सा होंगे।
मोइन अली (रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर), जॉनी बेयरस्टो (सनराइजर्स हैदराबाद) और सैम कुरेन (चेन्नई सुपर किंग्स) इंग्लैंड के अन्य खिलाड़ियों में शामिल हैं, जो इस साल आईपीएल में हिस्सा लेंगे।
इंग्लैंड एकमात्र टीम है जिसने कोरोना के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट को अपनी धरती पर शुरु किया है और यह चार देशों के साथ विभिन्न प्रारुपों में सीरीज खेल चुकी है।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
