IPL 2021: अनलकी हैं पंजाब किंग्स के लिये केएल राहुल, यह आंकड़े बनाते हैं हार की वजह
नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीजन के 11वें मैच में रविवार को वानखेड़े के मैदान पर दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स की टीमों का एक दूसरे से सामना हुआ, जहां पर ऋषभ पंत की कप्तानी वाली दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने 195 रनों का पीछा करते हुए महज 18.4 ओवर में 6 विकेट से जीत हासिल की। पंजाब किंग्स की ओर मयंक अग्रवाल (69) और कप्तान केएल राहुल (61) की अर्धशतकीय पारियों के दम पर अच्छी शुरुआत हुई लेकिन इसके बावजूद टीम 200 के आंकड़े को पार नहीं कर सकी और नतीजन दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने शिखर धवन (92) की शानदार पारी की मदद से आसानी से जीत हासिल कर ली।
और पढ़ें: DC vs PBKS: जन्मदिन पर अर्धशतक जड़ केएल राहुल ने रचा इतिहास, नाम किया खास रिकॉर्ड
आईपीएल में दोनों टीमों के लिये यह इस सीजन का तीसरा मैच था जिसमें जीत हासिल कर दिल्ली कैपिटल्स की टीम अब अंकतालिका में दूसरे पायदान पर पहुंच गई है, वहीं पर पंजाब किंग्स की टीम 7वें पायदान पर खिसक गई है। केएल राहुल ने पिछले सीजन अपनी टीम के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने का काम किया था उसके बावजूद उनकी टीम छठे पायदान पर सीजन का अंत करके वापस लौटी थी और इस साल भी वह टीम के लिये सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं लेकिन उनकी टीम 3 में से 2 मैच हार चुकी है। आइये एक नजर उन आंकड़ों पर डालते हैं जो कि पंजाब किंग्स के लिये केएल राहुल को कहीं न कहीं अनलकी करार देती है।
और पढ़ें: IPL 2021: 34 साल में कर रहे हैं आईपीएल डेब्यू, जानें कौन हैं पंजाब किंग्स के जलज सक्सेना

केएल राहुल के अर्धशतक लगाने पर टीम को ज्यादातर मिलती है हार
केएल राहुल ने आईपीएल 2021 के खेले गये 3 मुकाबलों में से 2 में अर्धशतक जड़ने का काम किया है जिसमें से एक में टीम को जीत तो एक में हार का सामना करना पड़ा है। 2018 के बाद से पंजाब किंग्स के आंकड़ों पर नजर डालें तोपंजाब किंग्स के लिये केएल राहुल 21 बार अर्धशतक लगा चुके हैं जिसमें से 10 बार उनकी टीम को हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में हार के दौरान सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में केएल राहुल का नाम सबसे ऊपर है। वहीं हैदराबाद के मनीष पांडे-केन विलियम्सन भी इस लिस्ट में 7 अर्धशतक के साथ दूसरे नंबर पर काबिज हैं। इस लिस्ट में एबी डिविलियर्स, डेविड वॉर्नर और ऋषभ पंत का नाम भी 6 अर्धशतक के साथ शामिल है, जिसमें टीमों को हार का सामना करना पड़ा है।

जीत के मामले में फुस्स है केएल राहुल का रिकॉर्ड
आंकड़ों पर नजर डालें तो केएल राहुल पंजाब किंग्स के लिये बेहद अनलकी नजर आते हैं। उनकी पारी टीम की जीत में बेहद कम बार ही अपना योगदान दे पाती है। आईपीएल में केएल राहुल ने 16 बार 40 से ज्यादा गेंदे खेली है और 50 से ज्यादा का स्कोर बनाया है, इस दौरान उनकी टीम को सिर्फ 7 बार ही जीत मिली है जबकि 9 बार हार का सामना करना पड़ा है।
वहीं अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में केएल राहुल ने 9 बार 40 से ज्यादा गेंदे खेली है, जिसमें से 8 बार भारतीय टीम को जीत मिली है और सिर्फ एक बार ही हार का सामना करना पड़ा है। आईपीएल में जहां केएल राहुल का जीत प्रतिशत 43.75 फीसदी रहता है तो वहीं पर भारतीय टीम के लिये 88 फीसदी मैचों में जीत दिलाते हैं।

सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर हैं राहुल
गौरतलब है कि केएल राहुल पंजाब किंग्स के लिये अब तक 2 अर्धशतक लगा चुके हैं और इस सीजन सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर काबिज हैं। केएल राहुल आईपीएल के 14वें सीजन में 3 पारियों के दौरान 157 रन बना चुके हैं, जबकि आरसीबी के ग्लेन मैक्सवेल 176 रन के साथ दूसरे पायदान पर काबिज हैं। दिल्ली कैपिटल्स के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन 186 रनों के साथ लिस्ट में टॉप पर काबिज हैं।
आपको बता दें कि दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ केएल राहुल ने 51 गेंदों का सामना कर सिर्फ 61 रन बनाये जो कि टीम की हार का बड़ा कारण रहा। केएल राहुल ने 42 फीसदी गेंदों का सामना किया जिसमें रन रेट 7.17 रहा, जो कि मैच के रन रेट 10.25 से काफी कम रहा। यही कारण रहा कि उनकी टीम 200 के आंकड़े को पार नहीं कर पाई और मैच हार गई।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications