आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन कर रहें हैं भारतीय तेज गेंदबाज. श्रीनाथ
नयी दिल्ली 03 जनवरी . वार्ता. पूर्व तेज गेंदबाज जवागल श्रीनाथ का मानना है कि भारतीय तेज गेंदबाज आस्ट्रेलियाई दौरे मेंे विश्व चैंपियन टीम के खिलाफ उम्मीदों के विपरीत काफी अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं
श्रीनाथ ने आज यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि भारतीय तेज गेंदबाजों से कोई उम्मीद नहीं लगा रहा था कि वे आस्ट्रेलिया में अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे क्योंकि जहीर खान को छोडकर किसी अन्य भारतीय तेज गेंदबाज के पास कोई बडा अनुभव नहीं था1 लेकिन सिडनी में दूसरे क्रिकेट टेस्ट में बायें हाथ के तेज गेंदबाज रूद्र प्रताप सिंह ने काफी अच्छी गेंदबाजी क रते हुए आस्ट्रेलियाई टीम को शुरूआत में दबाव में ला दिया था1 उन्होंने वर्ष 2008 के लिए तेज गेंदबाज तलाशने के अभियान. गैटोरेड पेसर्स. की शुरूआत की घोषणा के मौके पर कहा कि आर पी ने इस टेस्ट में तेज गति और सटीक लाइन और लेंथ के साथ गेंदबाजी की1 उन्होंने कहा कि मेलबोर्न टेस्ट में भी आर पी का प्रदर्शन अच्छा रहा था1 उन्होंने साथ ही युवा तेज गेंदबाज ईशांत शर्मा की भी सराहना की और कहा कि दिल्ली के इस गेंदबाज में अभी अनुभव की कमी है लेकिन उसके बावजूद उसने आस्ट्रेलियाई टीम के खिलाफ काफी दम खम के साथ गेंदबाजी की
श्रीनाथ ने कहा.. ईशांत का गेंदबाजी एक्शन बहुत शानदार है और उसने अपनी गति में भी काफी उल्लेखनीय सुधार किया है1 मुे उम्मीद है कि अब से दो साल बाद वह 140 किलोमीटर प्रतिघंटे क ी रफ्तार से ज्यादा गेंदबाजी करने लगेगा1.राज सत्यकाम जगबीर1746जारी वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications