नन्दा की शानदार गेंदबाजी. डोगरा. बिस्ला ने हिमाचल को संभाला
धर्मशाला 01दिसम्बर .वार्ता. हिमाचल प्रदेश ने लेग स्पिनर चैतन्य नन्दा .57रन पर तीन विकेट. के टकों से संभलते हुए दिल्ली के खिलाफ चार दिवसीय रणजी ट्राफी सुपर लीग ग्रुप .ए. मैच पहले दिन आज पांच विकेट पर 228 रन बना लिए
हिमाचल ने एक समय अपने पांच विकेट 154 रन पर गंवा दिए थे लेकिन पारस डोगरा. नाबाद 32. और मनिन्दर बिस्ला. नाबाद 39. ने छठे विकेट के लिए अविजित 74 रन जोडकर अपनी टीम को संभाल लिया
दिल्ली के कप्तान वीरेन्द्र सहवाग ने टास जीतकर पहले क्षेत्ररक्षण करने का फैसला किया1 हिमाचल का स्कोर 32 रन पहुचा ही था कि युवा तेज गेंदबाज इशांत शर्मा ने संदीप शर्मा. नौ. को पगबाधा कर दिया मनीष गुप्ता. 49. और मुकेश शर्मा 40. ने दूसरे विकेट के लिए 71 रन की महत्वपूर्ण सोदारी की1 नन्दा ने गुप्ता को अमित भंडारी के हाथों कैच कराया1 अमित भंडारी ने अजय मनु .चार. को विकेटकीपर पुनीत बिष्ट के हाथों कैच कराकर हिमाचल का स्कोर तीन विकेट पर 108 रन कर दिया
मुकेश शर्मा और वरूण शर्मा .22. ने चौथे विकेट के लिए 43 रन जोडे1 नन्दा ने फिर तीन रन के अंतराल में मुकेश और वरूण के विकेट लेकर हिमाचल को बैक फुट पर ला दिया1 लेकिन डोगरा और बिस्ला ने संकल्प के साथ खेलते हुए हिमाचल को संकट से उबार लिया
राज.रमेश2130वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications