कुंबले .माउंट 600. पर चढने वाले तीसरे गेंदबाज बने
नयी दिल्ली 17 जनवरी .वार्ता. भारतीय कप्तान और अनुभवी लेग स्पिनर अनिल कुंबले आज आस्ट्रेलिया के खिलाफ पर्थ में तीसरे क्रिकेट टेस्ट के दूसरे दिन एंड्रयू साइमंड्स को आउट करने के साथ ही टेस्ट इतिहास में 600 विकेट लेने वाले तीसरे खिलाडी बन गये
श्रीलंका के दिग्गज आफ स्पिनर मुथैया मुरलीधरन और आस्ट्रेलिया के पूर्व फिरकी गेंदबाज शेन वार्न ही इससे पहले 600 विकेटों का आंकडा छू सके थे 1 मुरलीधरन के नाम 723 विकेट हैं और वह टेस्ट क्रिकेट के सबसे सफल गेंदबाज हैं जबकि वार्न ने 708 विकेट चटकाने के बाद संन्यास ले लिया है
कुंबले ने अपने 124वें टेस्ट मैच में 600 वां विकेट हासिल किया1 हमेशा गंभीर क्रिकेट खेलने के विख्यात कुंबले की यह कामयाबी नाटकीयता से भरपूर रही 1 जमकर खेल रहे साइमंड्स कुंबले की एक तेज गेंद को ठीक से नहीं खेल सके और गेंद उनके बल्ले से लगकर विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी के दस्तानों की तरफ बढ चली 1 लेकिन धोनी भी गेंद की तेजी से मात खा गये और उसे ठीक से लपक नहीं सके लेकिन पास में खडे राहुल द्रविड ने धोनी के दस्ताने के छिटकी हुयी गेंद को अपने सुरक्षित हाथों में कैद कर लिया 1 इसके बाद भारतीय खिलाडियों ने कैच की जबर्दस्त अपील की जिस पर अंपायर असद रऊफ ने थोडी देर विचार करने के बाद मुहर लगा दी
इतना देखते ही भारतीय खेमे में जश्न का दौर शुरू हो गया 1 कुंबले ने हाथों को हवा में मुट्ठी की तरह लहराते हुये अपनी खुशी का इजहार किया तो उनके साथियों ने गले मिलकर उन्हें बधाइयां दी 1 जब थोडी देर बाद बधाइयों का यह सिलसिला थमा तो कुंबले ने अंपायर से गेंद मांगकर उसे हाथों में उठाया और अपनी इस कामयाबी की औपचारिक घोषणा की1 जिस वक्त वह हाथ मेंगेंद उठाये दर्शकों का अभिवादन कर रहे थे उस समय उनके ठीक पीछे वार्न का एक विशालकाय पोस्टर दिखायी दे रहा था 1 यह भी एक अजीब संयोग है 1 लेग स्पिनर वार्न ने टेस्ट इतिहास में पहली बार 600 विकेट का शिखर छुआ था और आज एक अन्य लेग स्पिनर ने उस रिकार्ड की बराबरी कर ली
़ प्रेम.राज.रमेश1936जारी.वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications