Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IND vs ENG Day Night Test: इंग्लैंड ने लिया बैटिंग का फैसला, बुमराह और सुंदर की वापसी

अहदाबादः भारत और इंग्लैंड के बीच डे-नाइट टेस्ट में ने टॉस जीत लिया है और इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बैटिंग का फैसला किया है। यह दोनों टीमों के बीच चार मैचों की सीरीज का तीसरा मुकाबला है। इससे पहले हुए दो मैचों में पहला इंग्लैंड ने और दूसरा भारत ने जीता था। यह सीरीज फिलहाल एक-एक से बराबर है।

भारत ने सारी उम्मीदों को धता बताते हुए इस मैच में भी तीन ही स्पिनरों को उतारा है। टीम इंडिया कुल दो बदलावों के साथ मुकाबले में उतरी है। पहला बदलाव मोहम्मद सिराज को ड्रॉप करके जसप्रीत बुमराह को बुलाकर किया गया है। वे ईशांत शर्मा के साथ दूसरे पेसर होंगे। यह ईशांत का 100वां टेस्ट मैच हैं।

दूसरा बदलाव कुलदीप यादव के स्थान पर वाशिंगटन सुंदर की वापसी कराके हुआ है। भारतीय टीम अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन और सुंदर की तिकड़ी के साथ स्पिन करेगी। कोहली का कहना है कि उनको बहुत सारे स्पिन विकल्प चाहिए थे और सुंदर बैटिंग भी कर लेते हैं।

दूसरी और इंग्लैंड की टीम पूरे चार बदलावों के साथ खेलने उतरी है। इंग्लैंड में जेम्स एंडरसन की वापसी हुई है जिन्होंने पहले टेस्ट मैच में शानदार गेंदबाजी की थी। इसके अलावा जॉनी बेयरस्टो, जोफ्रा आर्चर और जैक क्रॉली भी टीम में आ गए हैं। ओली स्टोन, मोइन अली, लॉरेंस और रोरी बर्न्स को बाहर कर दिया गया है।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है-

रोहित शर्मा, शुभमन गिल, चेतेश्वर पुजारा, विराट कोहली (सी), अजिंक्य रहाणे, ऋषभ पंत (डब्ल्यू), वाशिंगटन सुंदर, अक्षर पटेल, रविचंद्रन अश्विन, इशांत शर्मा, जसप्रीत बुमराह

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): डोमिनिक सिबली, जक क्रॉली, जॉनी बेयरस्टो, जो रूट (सी), बेन स्टोक्स, ओली पोप, बेन फॉक्स (डब्ल्यू), जोफ्रा आर्चर, जैक लीच, स्टुअर्ट ब्रॉड, जेम्स एंडरसन

Story first published: Wednesday, February 24, 2021, 14:17 [IST]
Other articles published on Feb 24, 2021
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+