Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

WTC Final 2023: मार्नस लाबुशेन ने ड्यूक बॉल के साथ भारतीय गेंदबाजों के खतरे को लेकर किया आगाह

ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज मारनस लाबुशेन ने वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल मुकाबले के दौरान भारतीय गेंदबाजों के संभावित खतरे से आगाह किया है। ऑस्ट्रेलिया के नंबर तीन क्रम के बल्लेबाज का मानना है कि ड्यूक गेंद से भारतीय गेंदबाजी काफी अच्छा काम कर सकती है।

2 महीने पहले लाबुशेन बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में ऑस्ट्रेलिया के भारत दौरे का हिस्सा थे और उन्होंने टीम इंडिया के स्पिनरों के खिलाफ काफी संघर्ष किया था। वह केवल एक बार ही 50 रनों का स्कोर कर पाए थे लेकिन उनसे अब काफी बड़ी जिम्मेदारी निभाने की उम्मीद की जा रही है।

लाबुशेन ने आईसीसी से बात करते हुए कहा कि भारतीय गेंदबाजी ड्यूक बॉल से ज्यादा स्किल दिखाने जा रही है। सभी जानते हैं भारत की परंपरागत स्पिन पिचों पर मोहम्मद शमी और मोहम्मद सिराज ने बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी के दौरान कितनी बढ़िया बॉलिंग की थी।

वीरेंद्र सहवाग को सिर्फ एक गेंदबाज से लगा डर, उसकी गेंदों को समझने में लग गए कई साल

लाबुशेन के मुताबिक टीम इंडिया के गेंदबाजों के लिए ड्यूक बॉल अपने हुनर को और दिखाने का मौका देगी। लाबुशेन इंग्लैंड में काउंटी क्रिकेट के दौरान इंग्लिश परिस्थितियों का जायजा ले रहे हैं और उन्होंने इस महीने की शुरुआत में 207 गेंदों पर 170 रनों की नाबाद पारी खेली थी जो यॉर्कशायर के खिलाफ खेली गई थी।

वैसे इस स्टार की चुनौती टेस्ट क्रिकेट में जल्द से एक बड़ा स्कोर करने की भी है क्योंकि वह दिसंबर में एडिलेड में वेस्टइंडीज के खिलाफ 163 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद से इंटरनेशनल क्रिकेट के किसी भी फॉर्मेट में शतक नहीं लगा पाए हैं।

लाबुशेन इस बात को जानते हैं और मानते हैं कि उनको रन करने होंगे वर्ना कंगारू टीम इस भूमिका के लिए किसी और की ओर देखेगी। ऑस्ट्रेलिया की टीम 7 जून को भारतीय टीम के खिलाफ इंग्लैंड के द ओवल में वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2023 का फाइनल मुकाबला खेलने के लिए उतर रही है।

Story first published: Saturday, June 3, 2023, 17:06 [IST]
Other articles published on Jun 3, 2023
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+