संवेदना व्यक्त करने सहवाग के घर पहुंचे शोएब मलिक
नयी दिल्ली. 02 नवंबर. वार्ता. भ्रमणकारी पाकिस्तानी क्रिकेट टीम के कप्तान शोएब मलिक ने आज भारतीय टीम के आेपनर वीरेंद्र सहवाग के घर जाकर संवेदना व्यक्त की 1 सहवाग के पिता किशन सहवाग का गत मंगलवार को संक्षिप्त बीमारी के बाद निधन हो गया था 1 दिल्ली रणजी टीम के साथ यहां वार्मअप मैच खेलने के बाद मलिक टीम मैनेजर तलत अली और मीडिया मैनेजर एहसान मलिक के साथ सहवाग के घर पहुंचे 1 उन्होंने सहवाग और उनके परिवार के सदस्यों से मिलकर संवेदना व्यक्त की और उम्मीद जतायी कि वे इस दुख से जल्द उबर सकेंगे
पितृशोक से गुजर रहे सहवाग आज पाकिस्तान के खिलाफ हुये मैच में दिल्ली रणजी टीम की कप्तानी भी नहीं कर पाये और न.न ही वह कोलकाता में चल रहे तैयारी शिविर में शिरकत कर पाये
बहरहाल मलिक ने सहवाग के घर जाकर यह संदेश जरूर दे दिया कि जबर्दस्त प्रतिद्वंद्विता के बावजूद दोनों टीमों के खिलाडियों के बीच काफी सौहार्द्रपूर्ण रिश्ते हैं
प्रेम.नंद2332 वार्ता
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications