Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

IPL जीत दुबई से वापस आ रहे क्रुनाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोका गया, जानिए वजह



नई दिल्ली। मुंबई इंडियंस के अहम खिलाड़ी क्रुनाल पांड्या को मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया। जानकारी के अनुसार क्रुनाल पांड्या के पास महंगी घड़ियां थी, जिसकी वजह से उन्हें रोक लिया गया। जानकारी के अनुसार क्रुनाल पांड्या को डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस ने मुंबई एयरपोर्ट पर रोका था। क्रुनाल पांड्या यूएई में आईपीएल में हिस्सा लेने गए थे, टूर्नामेंट खत्म होने का बाद जब वह वापस भारत लौटे तो उन्हें मुंबई एयरपोर्ट पर रोक लिया गया।
Hardik Pandya's brother Krunal questioned at Mumbai Airport over luxury watches | वनइंडिया हिंदी

वहीं इस पूरी घटना के बारे में डायरेक्टोरेट ऑफ रेवेन्यू इंटेलिजेंस की ओर से कहा गया है कि क्रिकेटर क्रुनाल पांड्या को एयरपोर्ट पर रोका गया था, उनके पास लग्जरी घड़ियां मिली थीं। मामला डीआरआई स्टैंडर्स के लिहाज से काफी छोटा है और रोजमर्रा जैसा है, लिहाजा क्रुनाल पांड्या के पास से मिली घड़ियों को एयरपोर्ट कस्टम को सामान्य प्रक्रिया के तहत दे दिया गया है। बता दें कि यूएई में क्रुनाल पांड्या मुंबई इंडियंस की टीम का हिस्सा थे। इस बार भी मुंबई इंडियंस ने आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है।

बता दें कि क्रुनाल पांड्या और हार्दिक पांड्या महंगी घड़ियों के शौकीन हैं। रिपोर्ट के अनुसार क्रुनाल के भाई हार्दिक पांड्या 80 लाख रुपए की घड़ी पहनते हैं। हार्दिक और क्रुनाल अपने ड्रेसिंग और स्टाइलिश अटायर के लिए भी अक्सर सोशल मीडिया पर चर्चा में रहते हैं। फिलहाल हार्दिक पांड्या ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सीरीज में हिस्सा लेने के लिए दुबई से सीधा ऑस्ट्रेलिया के लिए रवाना हो गए हैं। जहां भारत टेस्ट, वनडे और टी-20 सीरीज खेलेगी।

Story first published: Friday, November 13, 2020, 10:48 [IST]
Other articles published on Nov 13, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+