IPL 2020: RR और CSK के बीच मुकाबला, संभावित प्लेइंग इलेवन, हेड टू हेड रिकॉर्ड
नई दिल्लीः रविवार को कुछ नाटकीय मुकाबलों के बाद उम्मीद है आईपीएल के मैच साधारण तरीके से परिणाम दे पाएं क्योंकि 18 अक्टूबर को जो कुछ हुआ उसको ही पचाने के लिए कुछ समय फैंस को चाहिए। लेकिन सीजन की अनिश्चितता को देखते हुए कुछ कहा नहीं जा सकता और खासकर तब जब किंग्स इलेवन पंजाब खेल रही है। पंजाब ने भले ही अंक तालिका में अपने दुर्गति पाई है लेकिन यह टीम अप्रत्याशित रही है। वह कई बार हारकर भी दर्शनीय लगती है।
खैर बात आज के मुकाबले की करते हैं जो चेन्नई सुपर किंग्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच होने जा रहा है। शाम को अबू धाबी में होने वाला यह मैच दो निचले क्रम पर मौजूद टीमों के लिए कुछ गति और इज्जत पाने का सवाल लेकर आया है।
दोनों ही टीमों के 9 मैचों में 3 जीत के साथ 6 अंक हैं ऐसे में जो भी जीतेगा वो पांचवे पायदान पर जाकर बैठ जाएगा। दोनों ही टीमों ने खराब खेल दिखाया है इसलिए कोई किसी के ऊपर दावेदार नहीं है। मजेदार बात यह है दोनों ही टीमें बैटिंग ऑर्डर में भारी फेरबदल कर रही हैं लेकिन किस्तम है कि बदल नहीं रही।
चेन्नई ने सैम करन से ओपनिंग कराई है और हो सकता है ये सिलसिला बना रहे। लेकिन ड्वेन ब्रावो की चोट से टीम की चिंता बढ़ाई है जो इस मैच में नहीं खेलेंगे जिसका मतलब है लुंगी नगिदी की वापसी हो सकती है। एक और बदलाव पीयूष चावला का बुलाकर किया जा सकता है और इसके लिए केदार जाधव की बलि चढ़ाई जाए तो ताज्जुब नहीं होगा वर्ना टीम को कर्ण शर्मा और रविंद्र जडेजा जैसों के 8 स्पिन ओवर पर निर्भर रहना होगा।
दूसरी ओर राजस्थान रॉबिन उथप्पा से बतौर ओपनर काम लेगा जो पिछले मैच इस भूमिका में चमके थे। लेकिन संजू सैमसन की खामोशी टीम को अखर रही है और फैंस को तो उससे भी ज्यादा। इस तरह की निरंतता के अभाव में सैमसन किस तरह से नेशनल टीम के लिए जगह बनाने की अपेक्षा कर सकते हैं, यह भी एक सवाल चयनकर्ताओं के लिए है।
पिछले मैच में जयदेव उनादकट ने विपक्षी को जिताने में अहम भूमिका निभाई दी जब डिविलियर्स ने उनको स्कूली बालक की तरह से रौंद-रौंद कर मैदान के बाहर बार-बार भेजा। क्या उनादकट का पत्ता कटेगा? जहां तक सीजन में पिछले मैच की बात है तो राजस्थान ने चेन्नई को 16 रनों से मात दे थी।
दोनों प्लेइंग इलेवन इस प्रकार हो सकती हैं-
चेन्नई सुपर किंग्स- सैम कर्रन, फाफ डु प्लेसिस, शेन वॉटसन, अंबाती रायडू, एमएस धोनी (सी, डब्ल्यूके), रवींद्र जडेजा, केदार जाधव / पीयूष चावला, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, कर्ण शर्मा, लुंगी नगिडी
राजस्थान रॉयल्स- रॉबिन उथप्पा, बेन स्टोक्स, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ (C), जोस बटलर (wk), रियान पराग, राहुल तेवतिया, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट / वरुण एरॉन, कार्तिक त्यागी
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
