Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

अगर आज हो टी-20 विश्वकप तो गंभीर इन तीन तेज गेंदबाजों को टीम में करेंगे शामिल

नई दिल्ली। आईपीएल के इस सीजन में टी नटराजन बेहतरीन तेज गेंदबाज के रूप में सामने आए हैं। आईपीएल में जबरदस्त प्रदर्शन के चलते उन्हें भारतीय टीम में शामिल किया गया। टीम में अपने चयन को नटराजन ने सही साबित करते हुए ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर जबरदस्त प्रदर्शन किया। लगातार हर मैच में नटराजन ने जबरदस्त गेंदबाजी करते हुए हर किसी को प्रभावित किया। आज के मैच में भी नटराजन ने 4 ओवर में 33 रन देकर एक विकेट हासिल किया।

पूर्व सलामी बल्लेबाज गौतम गंभीर से जब पूछा गया कि मान लीजिए आज विश्व कप होना है और सभी तेज गेंदबाज फिट हैं, जिसमे जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार, मोहम्मद शमी, टी नटराजन, दीपक चहर शामिल हैं तो आप किन तीन तेज गेंदबाजों को टीम में शामिल करेंगे। नटराजन आपके लिए कहां खड़े होंगे। इसका जवाब देते हुए गौतम गंभीर ने कहा कि मेरे लिए निसंदेह भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमरा और टी नटराजन होंगे। नटराजन जबरदस्त ऐंगल से गेंदबाजी करते हैं। मान लीजिए आखिरी के 3-4 ओवर में दो दाएं हाथ के बल्लेबाजी कर रहे हैं, ऐसे में अगर आपके टी नटराजन जैसे गेंदबाज हो तो वह गेंद को आपसे दूर कर सकते हैं।

अगर भुवनेश्वर कुमार और जसप्रीत बुमरा की बात करें तो उनके पास कटर हैं, जो दाएं हाथ के बल्लेबाज को अंदर धकेलते हैं। दबाव वाले मैच में मोहम्मद शमी, दीपक चहर जैसे गेंदबाज हैं लेकिन जसप्रीत बुमरा, भुवनेश्वर कुमार और नटराजन काफी अच्छा विकल्प हैं, मेरे लिए वह निसंदेह टीम का हिस्सा होंगे। बता दें कि टी नटराजन ने पिछले तीन टी-20 मैच में काफी बेहतरीन गेंदबाजी की है और वह एकमात्र ऐसे गेंदबाज हैं जिन्होंने इस सीरीज में एक भी ओवर में 10 रन नहीं खर्च किए हैं। आज के मैच में भी नटराजन ने 4 ओवर में 33 रन देकर 1 विकेट अपने नाम किया।

बता दें कि भारतीय टीम शुरुआती दो टी-20 मैच जीतकर पहले ही इस सीरीज में अपराजेय बढ़त बना चुकी है। ऐसे में अगर भारतीय टीम यह मैच जीतती है तो टी-20 में टीम इंडिया क्लीन स्वीप करने में कामयाब होगी। इसके साथ ही टीम इंडिया के नाम 2020 में टी-20 क्रिकेट में 100 फीसदी जीत का रिकॉर्ड बना रहेगा। बता दें कि भारतीय टीम ने इस साल 10 टी-20 मैच खेले हैं, जिसमे से 9 मैच में भारतीय टीम ने जीत दर्ज की है जबकि एक मैच का नतीजा नहीं निकल सका।

Story first published: Tuesday, December 8, 2020, 18:09 [IST]
Other articles published on Dec 8, 2020
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+