IPL 2020: कुलदीप यादव ने कहा- इस बार UAE में स्पिनरों का होगा जलवा
नई दिल्ली: कुलदीप यादव के लिए पिछला आईपीएल कुछ खास नहीं रहा था लेकिन यह बाए हाथ का चाइनामैन गेंदबाज इस बार यूएई की धीमी पिचों पर प्रभावी साबित हो सकता है।
इस बारे में बात करते हुए कुलदीप ने कहा- "मैं अपनी अपनी तैयारियों को लेकर पूरे विश्वास में हूं। मैंने काफी कठिन मेहनत की है और अपनी गेंदबाजी में कई बदलाव किए हैं। इसके साथ ही नई विविधताओं पर भी काम किया है। इसके पीछे मेरा विचार खुद को लगातार बेहतर करना और प्रतियोगिता के लिए तैयार करना है", कुलदीप ने टाइम्स ऑफ इंडिया से बात करते हुए कहा।
उन्होंने कहा कि यूएई में स्पिनर का रोल इस बार बड़ा होने जा रहा है। कुलदीप को कोलकाता नाइटराइडर्स की ओर से अहम भूमिका निभानी है और टीम के वरिष्ठ स्पिनर पीयूष चावला इस बार चेन्नई सुपर किंग्स की ओर से खेलेंगे।
इसके बारे में कुलदीप ने कहा कि टीम को उनकी कमी खलेगी लेकिन वे दबाव को झेलने के लिए पर्याप्त अनुभव हासिल कर चुके हैं।
कुलदीप को इस दौरान दिग्गज सुनील नरेन का साथ मिलेगा। जिस पर बात करते हुए कुलदीप ने कहा-
मैंने हमेशा सुनील के साथ गेंदबाजी करने का लुत्फ उठाया है। उन्होंने एक छोर से प्रेशर को बनाए रखा है और इस वजह से विकेट लेने के मौके आते हैं। टी20 में जोड़ी के तौर पर गेंदबाजी करना काफी महत्वपूर्ण है और मध्य में 8 ओवर डालना काफी अहम है। हम दोनों में काफी बेहतर समझ है।
भले ही कुलदीप का मानना है कि ये आईपीएल स्पिनरों का होगा लेकिन आंद्रे रसेल के सामने शायद पिचें इतनी मायने नहीं रखती क्योंकि आईपीएल उनकी पसंदीदा लीग है और यहां आते ही उनकी शैली, चाल-ढाल सब बदल जाती है। वे दुनिया के सबसे विध्वंसक बल्लेबाज के तौर पर दिखने लगते हैं और कुलदीप का कहना है कि वे आंद्रे रसेल को गेंदबाजी करना पंसद नहीं करेंगे। कुलदीप का कहना है कि रसेल के सामने हमेशा यही डर बना रहता है कि वे कब छक्का मार दें, कोई नहीं जानता।
- Male
- Female
- Others
- Under 18
- 18 to 25
- 26 to 35
- 36 to 45
- 45 to 55
- 55+


Click it and Unblock the Notifications
