Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block

देश में उठा नाराजगी का तूफान राजनीतिक दल भी भडके

नयी दिल्ली 07 जनवरी.वार्ता. सिडनी टेस्ट में खराब अम्पायरिंग और आफ स्पिनर हरभजन सिंह पर अन्तरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद .आईसीसी. द्वारा लगाए गए तीन टेस्टों के प्रतिबंध के विरोध में देश भर में नाराजगी का तूफान उठ गया है

भारत सिडनी में दूसरा टेस्ट खराब अम्पायरिंग के चलते 122 रन से हार गया और आस्ट्रेलियाई आलराउंडर एंड्रयू साइमंड्स पर कथित नस्लभेदी टिप्पणी करने के आरोप में हरभजन पर आईसीसी के मैच रैफरी माइक प्रोक्टर ने तीन टेस्टों का प्रतिबंध लगा दिया

पूर्व क्रिकेटरों ् राजनीतिक दलों और क्रिकेट प्रेमी जनता ने खराब अम्पायरिंग और हरभजन पर लगाए गए प्रतिबंध पर कडी प्रतिक्रिया व्यक्त की है

भारतीय जनता पार्टी .भाजपा.ने सिडनी टेस्ट में अम्पायरों वेस्ट इंडीज के स्टीव बकनर और इंग्लैंड के मार्क बेनसन की भूमिका पर सख्त नाराजगी व्यक्त की और भारतीय क्रिकेट नियंत्रण बोर्ड .बीसीसीआई.से इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप करने की मांग की

भाजपा के प्रवक्ता राजीव प्रताप रुडी ने नियिमत प्रेस ब्रीफिंग में कहा कि सिडनी टेस्ट के दौरान अम्पायरों द्वारा भारतीय खिलाडियों के विरुध्द दिये गये कुछ फैसलों को लेकर विवाद पैदा हो गया है और इस संबंध में अंपायर और आस्ट्रेलिया के खिलाडियों का आचरण आपत्तिजनक है1उन्होने कहा कि बीसीसीआई को इस मामले में तत्काल हस्तक्षेप कर भारतीय खिलाडियों पर हो रहे अन्याय से राहत दिलानी चाहिये

टीम.राज.प्रेमप्रभु 1737जारी वार्ता

Story first published: Tuesday, November 14, 2017, 13:10 [IST]
Other articles published on Nov 14, 2017
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+